Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी : नरेन्द्र मोदी
    Jharkhand Top News

    चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी : नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminMay 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दुमका में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले सिद्धो कान्हों और चांद भैरव जैसे वीर शहीदों को नमन किया। साथ ही कहा कि ये वीर शहीदों की धरती है। यहां पर उमड़ा जनसैलाब ये बताता है कि हमारी सरकार एक बार फिर आ रही है।

    मोदी ने झामुमो-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां फिर से सत्ता आना चाहती हैं ताकि घोटाला कर सकें। आज झारखंड को ये सभी पार्टियां लूटने में लगी हैं। आज यहां के चर्चे खूबसूरत पहाड़ों की वजह से नहीं, बल्कि नोटों के पहाड़ से हो रही है। उन्होंने कहा कि चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी। वर्ष 2014 में मोदी को आप लोगों ने आशीर्वाद दिया था तब पूरा देश कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका था।

    उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में एक जून को राज्य के संताल परगना की तीन संसदीय सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल में मतदान होना है।

    झामुमो ने जमीन हड़पने के लिए माता-पिता का नाम बदल दिया

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झामुमो वालों ने जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया। अब गरीबों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इन लोगों ने तो सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा। अब आपको इन लोगों से झारखंड को मुक्ति दिलानी ही होगी। आज झामुमो और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से। ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपये के टेंडर के घोटाले से। ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से।

    जो काम दस वर्षों में हुआ उसे और आगे बढ़ाना है

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो धमकी देते हैं कि मोदी को हटाना है। क्योंकि, वो फिर से घोटाले कर सकें। आप इंडी गठबंधन को गरीबों को हक लूटने देंगे क्या? ये लोग झारखंड को हर तरफ से लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें पहले की सरकारों ने पूछा तक नहीं उन्हें मोदी ने पूजा है। हमने गरीबों का जीवन बदला है, जो काम दस साल में हुआ अब अगले पांच साल उसे और आगे बढ़ाना है। अगले पांच सालों में तीन करोड़ माताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। सरकार बनने के बाद तीन करोड़ और मकान बनवाऊंगा।

    मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए, आदिवासी समाज और उनकी संस्कृति खतरे में पड़ गई। इन्हें आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि, इनके लिए सिर्फ वोट बैंक जरूरी है। नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण इनके हथियार हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला सांप्रदायिक राजनीति करना, तुष्टीकरण की राजनीति करना, अलगाववादियों को संरक्षण देना और आतंकवादियों का बचाव करके उसका विरोध करना है।

    इंडी जमात वाले धर्म के आधार देते हैं मुसलमानों को आरक्षण

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी जमात वाले धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मैं एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करने की बात करता हूं तो इन्हें मिर्ची लग जाती है। यदि उन पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो तो इन्हें मिर्ची लग जाती है। उल्टा वे मुझे कहते हैं कि मैं हिन्दू-मुसलमान कर रहा हूं।

    इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावरकर की 141वीं जयंती पर सेलुलर जेल पहुंचे रणदीप हुड्डा
    Next Article लालू यादव का दावा, देश में चार जून को आईएनडीआई गठबंधन की बनेगी सरकार
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version