Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लालू यादव का दावा, देश में चार जून को आईएनडीआई गठबंधन की बनेगी सरकार
    राज्य

    लालू यादव का दावा, देश में चार जून को आईएनडीआई गठबंधन की बनेगी सरकार

    adminBy adminMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने चार जून को केंद्र में बनने वाली सरकार की भविष्यवाणी कर दी है। लालू यादव ने मंगलवार को दानापुर के फुलवारीशरीफ स्थित इमारत-ए-सरीया में जनसंपर्क अभियान चलाया। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चिरपरिचित अंदाज में कहा, ‘मोदी गए अब’। मुस्लिम टोपी पहनकर लालू मुसलमानों को बड़ा संदेश देने पहुंचे थे।

    लालू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को देश की जनता ने नकार दिया। देश में चार जून को आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ नरेन्द्र मोदी का सफाया हो जायेगा। उन्होंने कहा कि रिजल्ट के बाद पता चल जाएगा कि देश की जनता किसके साथ है। छह चरणों के परिणाम के बाद स्पष्ट है कि चार जून को नतीजे इंडिया गठबंधन के पक्ष में आएंगे और हमलोग नई सरकार बनाएंगे। साथ ही कहा कि मोदी बोल रहे हैं कि वे अवतार हैं लेकिन इसका पता चल जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में बिहार की आठ सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग होनी है। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव मैदान में हैं। यहां मीसा भारती और कभी राजद के बड़े नेता रहे भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के बीच सीधी टक्कर है। यहां ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी उम्मीदवार खड़ा किया है।

    पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में फुलवारीशरीफ आता है, जहां बड़ी संख्या में मुसलमान मतदाता है। लालू यादव यहां मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं। क्योंकि, वे जानते है कि मीसा को जीताने में मुसलमानों के वोट अहम है। अब देखना होगा कि मुस्लिम मतदाता मीसा भारती को आशीर्वाद देते हैं या ओवैसी के साथ जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी : नरेन्द्र मोदी
    Next Article बिहार की राजधानी पटना में हर्ष राज हत्याकांड के विरोध में छात्रों का बवाल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version