Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»तिसरी में मोदी की सभा के बाद कोडरमा और गिरिडीह में दिखने लगा असर
    विशेष

    तिसरी में मोदी की सभा के बाद कोडरमा और गिरिडीह में दिखने लगा असर

    adminBy adminMay 16, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    फिर भी कल्पना सोरेन का साथ मिलने से विनोद सिंह दे रहे हैं अच्छी टक्कर
    अन्नपूर्णा देवी के सामने पिछड़ा रिकार्ड कायम करने की बड़ी चुनौती
    जेपी वर्मा के निर्दलीय खड़ा होने से भाजपा और माले, दोनों को नुकसान
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की अपनी तीसरी यात्रा में कोडरमा संसदीय क्षेत्र का माहौल बदल दिया। पीएम की सभा वैसे तो गिरिडीह जिले के बिरनी में थी, लेकिन यह क्षेत्र कोडरमा संसदीय क्षेत्र में आता है। इसलिए इस सभा का सीधा असर कोडरमा पर पड़ा है, हालांकि पड़ोस के गिरिडीह संसदीय क्षेत्र पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। पीएम मोदी की यात्रा के बाद कोडरमा संसदीय क्षेत्र में बदलाव की बयार साफ महसूस की जा सकती है। यहां के वोटरों का मूड जानने के लिए आजाद सिपाही टीम ने बिरनी से कोडरमा तक की यात्रा की। इस दौरान साफ तौर पर महसूस हुआ कि पीएम की सभा के बाद लोगों का नजरिया बदल गया है। भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के प्रति जो माहौल दो दिन पहले तक था, उसमें एक सकारात्मक बदलाव आया है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि कोडरमा में भाजपा का दबदबा है और उस दबदबे को विनोद सिंह चुनौती देने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। वह दमदार तरीके से फाइट दे रहे हैं और उनकी मेहनत का ही असर है कि भाजपा प्रत्याशी के लिए निश्चिंत होने लायक माहौल अब तक नहीं बना है। इंडी गठबंधन की तरफ से भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह का ग्रास रूट चुनाव प्रचार ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहरी इलाकों में दाखिल होने लगा है। कल्पना सोरेन के विनोद सिंह के पक्ष में पूरी तरह से उतर जाने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे जेपी वर्मा की जमीन कमजोर हुई है। वैसे जेपी वर्मा जो भी वोट लायेंगे, उससे भाजपा और माले प्रत्याशी दोनों को नुकसान होगा। प्रधानमंत्री मोदी की सभा का कोडरमा के साथ-साथ पड़ोस के गिरिडीह संसदीय क्षेत्र पर क्या असर पड़ा है और इसका कितना लाभ एनडीए को मिलेगा, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 मई को कोडरमा संसदीय क्षेत्र के बिरनी के पेसम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में कितने लोग शामिल हुए थे, इस सवाल का जवाब बिरनी के राजेंद्र साहू देते हुए कहते हैं कि ऐसा लगा था कि यह कुंभ मेला है। हम तो सभास्थल पर एकत्र भीड़ का अंतिम छोर नहीं देख सके। उनके पास ही खड़े थे बगोदर के नरेश सिंह, जो विशेष रूप से पीएम की सभा में आये थे और रात होने की वजह से बिरनी में ही रुक गये थे। नरेश सिंह ने कहा कि मोदी की बात सुनने के बाद अब कोई ‘इफ-बट’ नहीं रह गया है। कोडरमा ने कमल फुल खिलाने का फैसला कर लिया है।

    कोडरमा संसदीय क्षेत्र का बरकट्ठा हो या फिर बगोदर, पीएम की सभा के बाद लोगों की बातचीत का विषय बदल चुका है। इस इलाके के गांवों से बहुत सारे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने गये थे। सभा से लौटने के बाद यहां के लोगों में अब एक बदलाव नजर आने लगा है। ये लोग अब भ्रष्टाचार और आदिवासी हितों की बात करने लगे हैं। हालांकि वोट किसे देते हैं या देंगे, इस सवाल पर लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन तीन दिन पहले तक जहां लोग वोट के प्रति नकारात्मक नजरिया रख रहे थे, वहीं अब वे वोट डालने के लिए उत्सुक नजर आने लगे हैं। वे मानते हैं कि उनके रुख में यह बदलाव पीएम मोदी को सामने से देखने और उनकी बातें सुनने के बाद आया है। लोग झारखंड के पिछड़ेपन पर चिंता जताते हैं और कहते हैं कि देश के साथ-साथ राज्य का विकास भी बेहद जरूरी है।

    कोडरमा संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी की यात्रा का सीधा असर अब जमीन पर भी दिखने लगा है। बिरनी की सभा में कही गयी उनकी बातों की गूंज जरूर सुनाई देती है। कोडरमा से गिरिडीह जानेवाले रास्ते पर पहले भाकपा माले के साथ-साथ झामुमो और कांग्रेस के समर्थकों से मुलाकात होती थी, अब लगता है स्थिति बदल गयी है। लोग अब अन्नपूर्णा देवी को लेकर सकारात्मक बातें करने लगे हैं।
    कोडरमा लोकसभा सीट से केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनके मुकाबले इंडिया गठबंधन ने बगोदर के माले विधायक विनोद सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर बागी झामुमो नेता और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा के नामांकन ने चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। जयप्रकाश वर्मा के मैदान में उतरने से कुछ घाटा अन्नपूर्णा देवी को, तो कुछ विनोद सिंह को भी होगा।

    पीएम की सभा के बाद अचानक बदला माहौल
    दरअसल, दो दिन पहले तक कोडरमा का चुनावी माहौल भाजपा की तरफ झुका हुआ नहीं दिख रहा था। झुमरी तिलैया से लेकर कोडरमा बाजार तक, जो अन्नपूर्णा देवी के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है, लोगों में चुनाव और मतदान के प्रति कोई उत्सुकता नहीं थी। लेकिन मोदी की यात्रा के बाद अब लोग चुनाव परिणाम की बात करने लगे हैं।

    भाजपा का गढ़ रहा है कोडरमा
    1977 में अस्तित्व में आयी कोडरमा लोकसभा सीट पर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। इनमें से सिर्फ तीन बार कांग्रेस को जीत मिली, जबकि सबसे ज्यादा आठ बार भाजपा ने बाजी मारी। भाजपा के टिकट पर रीतलाल वर्मा पांच बार सांसद रहे। वह 1999 का चुनाव हार गये। 2004 में भाजपा के टिकट पर बाबूलाल मरांडी मैदान में उतरे। उस समय सत्ता विरोधी लहर के बावजूद पूरे झारखंड में भाजपा एकमात्र यही सीट बचा सकी थी। 2009 में बाबूलाल मरांडी भाजपा से अलग होकर जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़े और कोडरमा से दूसरी बार जीते। 2014 के मोदी लहर में भाजपा उम्मीदवार रवींद्र राय कोडरमा से सांसद चुने गये।
    बिहार के पूर्व मंत्री रमेश यादव की मौत के बाद उनकी पत्नी अन्नपूर्णा देवी ने 1998 में राजनीति में एंट्री ली। उस समय कोडरमा में हुए उपचुनाव में जीत कर वह पहली बार राजद की विधायक बनीं। अन्नपूर्णा देवी भाजपा के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव जीत गयीं।

    कोडरमा का सियासी गणित
    कोडरमा लोकसभा में छह विधानसभा सीटें हैं। इसमें से तीन कोडरमा, धनवार और जमुआ भाजपा के खाते में है। बगोदर में माले और बरकट्ठा सीट पर निर्दलीय विधायक अमित कुमार का कब्जा है, जबकि गांडेय में उपचुनाव होने जा रहा है। अमित कुमार भले ही निर्दलीय विधायक हैं, लेकिन वह पूरी तरह से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। जानकी यादव के झामुमो में जाने के बाद अमित कुमार के सामने दूसरा रास्ता भी नहीं है। यादव, मुस्लिम और पिछड़ा बहुल कोडरमा में भाजपा ओबीसी, वैश्य और अगड़ी जातियों के समर्थन से कांग्रेस-राजद और लेफ्ट के एमवाइ समीकरण पर हमेशा भारी रही है। 2019 में भाजपा के टिकट पर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ीं अन्नपूर्णा देवी को उस समय यादव वोटर के ध्रुवीकरण का फायदा मिला था। तब भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत मिली थी। पिछले चुनाव में अन्नपूर्णा देवी के हाथों मात खाने वाले बाबूलाल मरांडी इस चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ऐसे में कोडरमा के मैदान में भाजपा को टक्कर देना आसान नहीं है।

    कोडरमा का सामाजिक ताना-बाना
    कोडरमा लोकसभा सीट की कुल आबादी की बात करें, तो यह 28 लाख 27 हजार 701 है। यहां की लगभग 93.52 फीसदी आबादी गावों में रहती है, वहीं 6.48 फीसदी आबादी शहर में रहती है। जातीय समीकरण की बात करें, तो यहां पर एससी समुदाय की आबादी 14.05 प्रतिशत है और एसटी समुदाय की आबादी 5.96 प्रतिशत है।

    बिहार और झारखंड की सीमा पर कोडरमा होते हुए ही झारखंड में प्रवेश मिलता है। इसलिए कोडरमा को ‘गेटवे आॅफ झारखंड’ भी कहा जाता है। कुछ महीने पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोडरमा के रास्ते ही झारखंड में दाखिल हुई थी। तब कांग्रेस समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा था। ऐसे में विपक्षी गठबंधन को कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन अब यह साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा ने भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना दिया है। लोग कहते हैं कि अन्नपूर्णा देवी ने अपनी पूरी क्षमता से काम तो किया, हालांकि जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ, तो इसके लिए राज्य सरकार भी बराबर की जिम्मेवार है। लेकिन भाजपा के लोग स्वीकार करते हैं कि तमाम अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अन्नपूर्णा देवी के सामने भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआलमगीर ने विधानसभा में सैकड़ों कर्मियों को अवैध रूप से नियुक्त किया: बाबूलाल
    Next Article इतिहास के पन्नों में 17 मईः सुनील गावस्कर के बल्ले ने उगले हैं रन
    admin

      Related Posts

      पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!

      May 15, 2025

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने बदल दी है विश्व व्यवस्था

      May 13, 2025

      सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      • महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • फ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • मंत्री योगेन्द्र प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द पर कराया गया था भर्ती
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version