Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रान्तभर में मनाई जायेगी अहिल्याबाई होलकर की जयंती
    राज्य

    प्रान्तभर में मनाई जायेगी अहिल्याबाई होलकर की जयंती

    adminBy adminMay 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। सामाजिक समरसता विभाग की ओर से अवध प्रान्त के सभी जिलों में महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई जायेगी। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में 31 मई को विश्व संवाद केन्द्र के अधीश सभागार में सायं 04 बजे एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में ‘सामाजिक समरसता के आधार पर अहिल्याबाई होलकर का लोककल्याणकारी शासन’ विषय पर विद्वानों के व्याख्यान होंगे।

    संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षत किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के माईक्रोबायलोजी विभाग की प्रोफेसर डा. शीतल वर्मा करेंगी।

    अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी समारोह पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रम

    पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के 300वें वर्ष पर वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। समाज के विभिन्न वर्ग के बंधु-भगिनी एवं विभिन्न संस्थाएं उनके जन्म जयंती पर अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित करें इसका भी आग्रह किया जायेगा।

    सामाजिक समरसता विभाग के प्रान्त प्रमुख राजकिशोर ने विश्व संवाद केन्द्र जियामऊ में प्रान्तीय पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम के संबंध में बैठक की। बैठक में जिलास्तर पर कार्यक्रम करने की भी योजना बनी है। उन्होंने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर भगवान शंकर के प्रतिनिधि के रूप में अपने शासन का संचालन करती थीं। सामाजिक समरसता के आधार पर उनके शासन का संचालन होता था।

    बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक और द्वारिका से लेकर पुरी तक आक्रमणकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का उन्होंने पुनर्निर्माण करवाया। इन्हीं कार्यों के कारण उन्हें ‘पुण्यश्लोक’ की उपाधि मिली।

    बैठक में प्रान्तीय टोली सदस्य, वीरेन्द्र ओझा, प्रदीप मिश्र एडवोकेट, राजीव, विनय कुमार, ज्ञानेन्द्र एडवोकेट और एडवोकेट जय प्रकाश समेत लखनऊ विभाग व भाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में फिर शुरू हुई गर्मी, सप्ताहांत में और चढ़ेगा पारा
    Next Article कमलेश हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों को पैर में गोली लगी
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version