Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कमलेश हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों को पैर में गोली लगी
    राज्य

    कमलेश हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों को पैर में गोली लगी

    adminBy adminMay 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना व एसओजी पुलिस टीम ने गुरुवार की प्रात: दो हत्यारोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल दोनों हत्यारोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव निवासी कमलेश (50) की 25 मई को बाइक से जाते समय सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोथरा रोड पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। वह जीवित न बचे इसके लिए गोली मारने के बाद बदमाशों ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर कई वार किए थे। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई भूरे सिंह यादव ने नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

    अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने इस हत्या के खुलासे व हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसओजी, सर्विलासं एवं थाना सिरसागंज सहित कुल 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमें हत्यारोपियों की तलाश में थी तभी सूचना मिली कि कमलेश की हत्या में शामिल दो वांछित अभियुक्तगण छोटे उर्फ पार्थ पुत्र दीवान सिंह निवासी नगला बाग थाना सिरसागंज तथा अनुज पुत्र पप्पू यादव निवासी नगला गुलाल थाना नागला खंगर दोनों नगला बाग स्थित अपने घर से कहीं जाने के लिए हाईवे की तरफ मैनपुरी सोथरा रोड पर जा रहे हैं। सूचना पर सिरसागंज एवं एसओजी टीम ने नगला राई मोड़ पर चेकिंग करते हुए इन्हें रोकने का प्रयास किया, तो यह भागने लगे तथा पुलिस पार्टी पर दोनों ने फायर करना शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने फायर किया गया, जिसमें दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस एवं दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल फिरोजाबाद भिजवाकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    एएसपी ने बताया कि हत्या में शामिल दो अभियुक्त चौब सिंह व कुलदीप उर्फ बुरैया को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बैजनाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसागंज व शैलेन्द्र सिंह चौहान प्रभारी एसओजी के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रान्तभर में मनाई जायेगी अहिल्याबाई होलकर की जयंती
    Next Article कार्यपालक दंडाधिकारी साधना जयपुरियार समेत तीन को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version