जौनपुर। छठवें चरण का आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी रैलियों की रफ्तार आज शाम 5 बजे थम जायेगी। सपा पार्टी की ओर से अपने बड़े नेता के आगमन व जनसभाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
सपा के मिडिया प्रभारी राहुल त्रिपाठी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को अपराह्न 1.50 बजे नौपेड़वा क्षेत्र के बेलापार में लोकसभा जौनपुर से सपा (इंडी गठबन्धन) के लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा व मछलीशहर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज के समर्थन मे 3.15 बजे मड़ियाहूं क्षेत्र के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।