धनबाद। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगिर आलम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, “मेरा सीधा आरोप है कि उनके पैसों के स्रोत की जांच सीबीआई से कराई जाए की इनके पैसे कहाँ भेजे जाते हैं? जो जानकारी मिल रही है वो काफी खतरनाक है। कही इनका पैसा देश से बाहर तो नही जा रहा, इसलिए इसकी जांच मैं सीबीआई से कराने की मांग करता हूं।” धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में रविवार को वो जनसंपर्क करने धनबाद पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से कही।
उन्होंने कल्पना सोरेन के एक आरोप के जवाब में कहा कि देश की मोदी सरकार बेशक ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मजबूत करना चाहती है, ताकि गरीबो का पैसा लूटकर अपना तिजोरी भरने वाले भ्रस्टाचारियों की तिजोरी से उन पैसों को निकाल कर देश की जनता के विकास में लगाया जा सके।
उन्होंने कहा कि झारखंड पूरा मोदीमय है, झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता के दिल मे मोदी बस्ते है और मोदी के दिल मे झारखंड। झारखंड को अलग राज्य भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने बनाया। जब जब यहाँ डबल इंजन की सरकार रही झारखंड विकास की पटरी पर दौड़ा और जब भी झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार बनी इन्होंने राज्य के विकास, राज्य की गरीब आदिवासी जनता के लिए आए पैसों को अपने तिजोरी में भरने का काम किया। उन्होंने धनबाद लोकसभा सीट पर जीत के सवाल पर कहा की झारखंड के सभी 14 सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और धनबाद उसमे अव्वल होगा।