Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बुंडू में आजसू के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री
    Top Story

    बुंडू में आजसू के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

    adminBy adminMay 7, 2024Updated:May 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्य सरकार में भ्रष्टाचार हावी : अर्जुन मुंडा
    विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा को वोट करें
    इंडी गठबंधन के पास न कोई मिशन है न विजन
    रांची से टाटा तक रेलवे लाइन बने यह हमारा संकल्प
    बुंडू। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने एनडीए के घटक दल आजसू के द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी से विकसित भारत, विकसित खूंटी बनाने के लिए 13 मई को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी राष्ट्र निर्माण में लगे हैं और इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके पास न कोई मिशन है न कोई विजन। आज राज्य में खनन माफिया राज्य के बालू को बाहर भेज दे रहे हैं लेकिन अगर कोई गरीब अपना घर बनाना चाह रहा है तो उसे बालू नसीब नहीं हो रहा है।

    श्री मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार में भ्रष्टाचार हावी है, जहां भी छापे पड़ रहे हैं, वहां से करोड़ों मिल रहे हैं। यह राज्य के लिए दुर्भाग्य है। झारखंड राज्य को बनाने के लिए कई लोगों ने आहुति दी है, कई गोलीकांड हुए हैं, जिसकी जिम्मेदार भी कांग्रेस की ही है। इसी कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य की सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम कर रही है, जहां मंत्री के पीए के नौकर के घर करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। कांग्रेस लंबे अरसे तक शासन में थी लेकिन उसने अलग झारखंड की मांग को हमेशा लटकाने का काम किया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। रांची से टाटा तक रेलवे लाइन बने यह हमारा संकल्प है। शिक्षा के क्षेत्र में हम आगे बढ़ें ये हमारा संकल्प है। कृषि क्षेत्र में हम बेहतर करें ये हमारा संकल्प है। श्री मुंडा ने कहा कि आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल संसद में पास कराकर हमारी सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है । 2029 में जब चुनाव होगा, संसद में 33 प्रतिशत महिलाएं चुनकर संसद में जायेंगी। इस ऐतिहासिक बिल को भी कांग्रेस ने वर्षों से लटकाकर रखा था।

    विभिन्न गांवों का भी किया दौरा
    श्री मुंडा ने मंगलवार को तमाड़ विधानसभा के विभिन्न गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और सभी से 13 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मतदान करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबागी चमरा लिंडा को झामुमो ने किया सस्पेंड, सभी पदों से हटाये गये
    Next Article चाईबासा में जोबा मांझी के समर्थन में चुनावी सभा, राहुल ने कहा, जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का
    admin

      Related Posts

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025

      कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश

      June 26, 2025

      हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version