रांची। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 17-18 मई को बंगाल के झारग्राम और मिदनापुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। श्री मुंडा 17 मई को सुबह दिल्ली से रांची सेवा विमान से पहुंचेंगे और रांची से सीधे झारग्राम के नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे।