Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेतन्याहू के साथ इजराइल और हमास नेताओं के गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए
    दुनिया

    नेतन्याहू के साथ इजराइल और हमास नेताओं के गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए

    adminBy adminMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत के मुख्य अभियोजक ने किया अनुरोध

    हेग। इजराइल पर हमास के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में हजारों लोगों की मौत और नरसंहार मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू समेत इजराइली और हमास नेताओं के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी करने को कहा है।

    यह मांग आईसीसी के मुख्य अभियोजक करीम खान ने सोमवार को पिछले सात महीने के युद्ध के दौरान इन नेताओं के कृत्यों के संबंध में गिरफ्तारी वारंट का अनुरोध किया है।

    करीम खान ने कहा कि उनका मानना है कि नेतन्याहू, उनके रक्षा मंत्री योव गैलेंट और हमास के तीन नेता–येह्या सिनवार, मोहम्मद दीफ और इस्माइल हनियेह-गाजा पट्टी एवं इजराइल में युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं। खान ने इजराइली कार्रवाइयों के बारे में एक बयान में कहा कि गाजा की नागरिक आबादी के खिलाफ अन्य हमलों और सामूहिक दंड के साथ ही युद्ध की एकविधि के रूप में भुखमरी का इस्तेमाल करने का असर साफ तौर पर नजर आता है। उन्होंने कहा कि इनमें कुपोषण, निर्जलीकरण, गहन पीड़ा और शिशुओं, अन्य बच्चों और महिलाओं सहित फलस्तीनी आबादी में हुई मौतें भी शामिल हैं।

    खान ने सात अक्टूबर की हमास की कार्रवाइयों के बारे में कहा कि उन्होंने आज दायर आवेदनों में लगाए आरोपों में उल्लेखित इन हमलों के विनाशकारी दृश्य और अपराधों के गहरे प्रभाव को स्वयं देखा है। उन्होंने आगे कहा कि जिंदा बचे लोगों के साथ बातचीत में, मैंने सुना कि कैसे एक परिवार के भीतर, एक माता पिता और उनके बच्चे के बीच प्रेम का रिश्ता युद्ध की भेंट चढ़ गया। ये कार्रवाई जवाबदेही की मांग करती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजूलियन असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित करने के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत ने अपील की अनुमति दी
    Next Article हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत ईरान के राष्ट्रपति का अंतिम संस्कार मशहद में गुरुवार को
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version