Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेसियों के घर से मिल रहे हैं नोटों के भंडार: बाबूलाल
    Top Story

    कांग्रेसियों के घर से मिल रहे हैं नोटों के भंडार: बाबूलाल

    adminBy adminMay 20, 2024Updated:May 20, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बाबूलाल मरांडी ने निरसा प्रखंड के विजयपुर में की जनसभा
    धनबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को निरसा प्रखंड के विजयपुर में आयोजित जनसभा में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची के डीसी बंदूक के लाइसेंस निर्गत करने में 3 से 5 लाख रुपये वसूल रहे हैं। यह मामला विधानसभा में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने उठाया था। परंतु मुख्यमंत्री ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। आज नतीजा सामने है कि वह आईएएस अफसर के साथ-साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी जेल की हवा खा रहे हैं। जिनके ऊपर राज्य की खनिज संपदाओं की रक्षा की जिम्मेवारी है। वे स्वयं खनिज संपदा की चोरी करेंगे या करवाएंगे, सरकारी जमीन के फर्जी कागजात बनाकर उसे बिक्री करवाएंगे तो उसे इडी पकड़कर जेल भेजेगा। अब इंडी गठबंधन के लोग कह रहे हैं की साजिश के तहत जेल भेजा गया। जनता सब जानती है तथा समय आने पर इसका जवाब देगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के घर से साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए बरामद हुए। राज्य के मंत्री के सचिव के नौकर के घर से 35 करोड रुपये बरामद हुए। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब मंत्री के सचिव के नौकर के घर से इतने पैसे निकाल रहे हैं तो मंत्री के घर में लूट के कितने पैसे होंगे। यह है राज के कांग्रेसियों का हाल। दूसरी ओर गठबंधन के लोग छाती पीट रहे हैं कि मोदी आएगा तो संविधान खतरे में आ जायेगा। राज्य सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में मंत्री जेल में है और वे लोग जनता की भलाई की बात किस मुख से कह रहे हैं।

    झामुमो एवं कांग्रेस ने हमेशा झारखंडियों को बेचने का काम किया
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेसियों ने 55 साल में कभी झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया। झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन पैसे लेकर झारखंड आंदोलन को बेचने का काम किया। शिबू सोरेन को कांग्रेसियों ने ही तिहाड़ जेल भिजवाने का काम किया। आज देखिए झामुमो नेता कांग्रेसियों के साथ महागठबंधन कर आम जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने तो उन्होंने झारखंड अलग राज्य बनाने का काम किया। भाजपा के शासनकाल में झारखंड के गांव-गांव तक एवं नदियों में पुल पुलिया का निर्माण हुआ। भाजपा का ही देन है कि झारखंड के सभी गांव में बिजली पहुंची है। जनता को बरगलाने वाले महागठबंधन के लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में तगड़ा जवाब दे रही है। राज्य में हुए पांच चरणों के चुनाव में जनता ने एनडीए गठबंधन के सभी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है कर दी है। आगे के दो चरणों के चुनाव में भी महागठबंधन को आम जनता उसकी औकात बताने का काम करेगी।

    भाजपा ने संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाया
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंडियों का भला हो यह सिर्फ भाजपा ही है चाहती है। वर्ष 2003 में भाजपा ने ही संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाया। गरीब महिलाओं नौजवान किसानों के हितों की बात सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। उन्होंने जितनी भी योजनाएं बनाई सभी की केंद्र में कहीं ना कहीं महिला किसान एवं नौजवान शामिल है। इस बार पुन: आप लोग भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को विजयी बनाएं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनायें।

    भाजपा ने हमेशा चंद्रवंशी समाज को दिला प्रतिष्ठा
    वहीं सभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज को भाजपा ने हमेशा प्रतिष्ठा देने का काम किया। चंद्रवंशी समाज के लोगों को विधायक से लेकर मंत्री एवं राज्यपाल बनाने का काम बीजेपी ने किया है। धनबाद लोकसभा में 163 गांव में चंद्रवंशी समाज के लोग हैं। चंद्रवंशी समाज के भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को अपना मत देंगे।

    वंशवाद को प्रोत्साहन देती है कांग्रेस
    जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने कहा कि कांग्रेस प्रजातंत्र नहीं राजतंत्र में विश्वास करती है। इसी इसका जीता जागता प्रमाण धनबाद में है कि पहले ससुर फिर पुत्र एवं अब पुत्रवधू को ही टिकट मिल रहा है। लोकतंत्र को खतरा भाजपा से नहीं कांग्रेस से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों एवं देश के मान-सम्मान को बढ़ाकर रखा। रूस यूक्रेन युद्ध को उन्होंने सिर्फ भारतीय छात्रों को वापस बुलाने के लिए 2 दिन तक बंद करवा दिया था। भारत के साथ-साथ विदेशी लोग भी भारतीय तिरंगा के चलते वहां से सकुशल निकाल सके। तिरंगा झंडा का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाने का काम किया। वहीं दूसरी और कांग्रेसी देश की मान प्रतिष्ठा को विदेशों में धूमिल करने का काम कर रहे हैं। मैं चुनाव जीतू या ना जीतू परंतु आप लोगों के हर सुख दुख में खड़ा रहूंगा।

    भाजपा को वोट देने की अपील की
    जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को जिताइए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कीजिये। निरसा विधानसभा से इस बार लाख वोट भाजपा को दिलवाएं। सभा की अध्यक्षता राजेश बाउरी एवं संचालन मधुरेंद्र गोस्वामी ने किया। सभा को सुरेश साव, सत्येंद्र कुमार, घनश्याम ग्रोवर, चंद्रशेखर सिंह, डब्लू बाउरी, पिंकी मरांडी, रानी केराई, मन्नू तिवारी, संजय महतो, संजय सिंह पिंटू, राजीव सिंह, सदानंद गोराई, आनंद रविदास, राणा प्रताप सिंह, उज्जवल गोराई, गोवर्धन दास, सुजीत पाल, वरुण धीवर, बाजू तूरी, मनोज मंडल सहित अन्य ने संबोधित किया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.62% वोटिंग
    Next Article मप्र नर्सिंग कॉलेज घोटाले में सीबीआई का एक और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      लुक आउट नोटिस के जरिए झारखंड पुलिस ने इनामी अपराधी को आईजीआई हवाई अड्डे दिल्ली से किया गिरफ्तार

      June 24, 2025

      हथियार बंद अपराधियों ने छह वाहनों को फूंका

      June 24, 2025

      शिक्षा सामग्री की चोरी पर जिला प्रशासन सख्त, एफआईआर दर्ज कर जांच समिति गठित

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में चुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर
      • शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने कहा-प्रक्रिया ही सफलता की असली कुंजी”
      • 371 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है – जोश टंग
      • प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक
      • असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version