आरोप पत्र समिति के संयोजक सीपी सिंह, सह संयोजक प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित
आरोप पत्र में पूर्ववर्ती हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के कारनामे सहित हेमंत सरकार पार्ट-2 की भी चर्चा
ठगबंधन सरकार की विफलताओं के साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां को भी आरोप पत्र में किया गया है शामिल
विमोचन के बाद बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-
ठगबंधन सरकार का चरित्र भ्रष्टाचार बढ़ाओ-भ्रष्टाचारी बचाओ : बाबूलाल मरांडी
रांची। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप पत्र जारी करते हुए झारखंड की गठबंधन सरकार की सच्चाई बतायी। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। उन्हें बचाने रही है। सत्ता में शामिल लोगों की तिजोरी तक भ्रष्टाचार का पैसा पहुंच रहा है। मंत्री के आप्त सचिव के नौकर के यहां से छापे में 35 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे में मंत्री और सचिव के यहां छापा मारने पर कितने रुपये मिलेंगे, इसका अनुमान लगा पाना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता में बैठे लोग राज्य को लूटने और कमाने में लगे हैं। कांग्रेस आदिवासियों को कीड़ा मकोड़ा समझती है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस शुरू से झारखंड और झारखंडवासियों की विरोधी रही है।
विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार के लोगों पर नैरेटिव सेट किया जा रहा है। हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने पर सत्ता संभालने के बाद चंपाई सोरेन ने सदन में कहा था कि यह हेमंत सरकार पार्ट 2 होगी। दरअसल, यह सरकार भ्रष्टाचार की परत 2 है। उससे भी बढ़ कर निकल रही है।
आरोप पत्र में हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का जिक्र
भाजपा की ओर से जारी 28 पन्ने के आरोप पत्र में हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का जिक्र है। साथ ही हेमंत सरकार पार्ट 2 (चंपाई सरकार) के कारनामों का भी जिक्र किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किये गये वादे और उसकी हकीकत को बयां किया गया है।