Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल
    देश

    लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल

    adminBy adminMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली। लोकसभा चुनावों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली अब भाजपा में शामिल हो गये हैं। वह आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर नाराज चल रहे थे। अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनको पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया था।

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुये। लवली के साथ पूर्व कांग्रेस विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह और नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुये। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण के दौरान 25 मई को मतदान होना है।

    हाल ही में लवली ने दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी एक वजह AAP से गठबंधन का होना भी है। अरविंदर सिंह लवली ने पद छोड़ने के बाद अपने बयान में कहा था कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई गठबंधन के खिलाफ थी और पार्टी आलाकमान ने राष्ट्रीय राजधानी के नेताओं की बात नहीं सुनी और AAP से गठबंधन को मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने कांग्रेस की दिल्ली यूनिट में चल रही खींचतान के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया का भी नाम लिया था।

    अरविंदर सिंह लवली ने अपने त्यागपत्र में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिये जाने की आलोचना की थी और कहा कि ये दिल्ली कांग्रेस के लिये अजनबी हैं। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे अपने इस्तीफे में कहा था कि वह खुद को लाचार महसूस कर रहे थे क्योंकि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं के सर्वसम्मति से लिये गये सभी फैसलों को दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया रोक देते थे।

    लवली ने अपने इस्तीफे में कहा था कि दिल्ली कांग्रेस इकाई AAP से गठबंधन के खिलाफ थी। जिस आम आदमी पार्टी के आधे कैबिनेट मंत्री वर्तमान में जेल में हैं, उका गठन कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर किया गया था। फिर भी कांग्रेस ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया। यही नहीं दो ऐसे नेताओं (कन्हैया कुमार और उदित राज) को टिकट दिये गये जो कांग्रेस की नीतियों से अनजान हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदलित विरोधी है इंडी एलायंस, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 400 पार का संकल्प पूरा होगा : अमर कुमार बाउरी
    Next Article लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए मुस्लिमों को आरक्षण से निकालकर कोटा देने की मांग की थी : प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी बधाई

      September 10, 2025

      राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर

      September 10, 2025

      सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इस्लामनगर के लॉज से पकड़ा गया आईएसआईएस से जुड़ा आतंकी, रांची-पलामू में छापेमारी
      • नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी बधाई
      • राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर
      • मंदिरों की नगरी इचाक : यहां हैं 100 से अधिक मंदिर और तालाब
      • झारखंड का ‘टीबी कैपिटल’ बनता जा रहा है गोला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version