Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़ में बाइक चोरी करने वाले इंपॉसिबल गैंग का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
    झारखंड

    रामगढ़ में बाइक चोरी करने वाले इंपॉसिबल गैंग का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

    adminBy adminMay 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। जिले में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले इंपॉसिबल गैंग का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने इस गैंग के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    इस संबंध में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुजू ओपी क्षेत्र में दो अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं। इस सूचना के बाद तत्काल एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कुजू डायवर्सन के पास से चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधियों को पकड़ा।

    गिरफ्तार आरोपितों में कुजू ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राजकुमार विश्वकर्मा और राज करमाली, कष्माडमांडू कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार, फुटानी चौक निवासी सलमान शेख, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी दीपक सिंह और फुटानी चौक निवासी मो. इबरान शामिल हैं।

    छानबीन में पता चला कि ग्लैमर बाइक के मामले में कांड संख्या 121/2024 पहले से दर्ज है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल दूसरी गाड़ियों की चोरी करने में की जाती थी। दोनों अपराधियों ने सहयोगियों के नाम भी पुलिस को बताए।

    एसपी ने बताया कि इंपॉसिबल गैंग के सदस्यों ने एसबीआई की शाखा तोपा में सेंधमारी की थी। इसके अलावा 17 मई को कुज्जू कोलियरी में दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे पहले 11 मई को एसबीआई तोपा में सेंधमारी की घटना में भी आरोपितों ने संलिप्तता स्वीकार की है। इनकी निशानदेही पर कुजू क्षेत्र के श्याम सरोवर के पास जंगल में एलईडी टीवी, सीसीटीवी, चांदी के सिक्के और भारी मात्रा में दुकान से चोरी की गई सामग्री पुलिस को मिले हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल्पना सोरेन ने लाइन में लग कर किया वोट, कहा स्याही की ताकत से बदल सकता है देश का भविष्य
    Next Article संथाल परगना की तीन सीटें तय करेंगी आदिवासी किसके साथ
    admin

      Related Posts

      कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल

      November 3, 2025

      झारखंड की कृषि मंत्री ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, बीडीओ और सीओ सहित कई कर्मी अनुपस्थित

      November 3, 2025

      एसएसपी ने सात पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, अशोक कुमार बने सुखदेव नगर थाना प्रभारी

      November 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘मछली पकड़ने और जलेबी छानने में माहिर, रसोइया बनें नेता नहीं’, तेज प्रताप की राहुल गांधी को सलाह
      • अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीतिक साइक्लोन ने बदली दिशा
      • कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल
      • कांग्रेस और आरजेडी हैं बिहार के विकास के ग्रहण, एनडीए ही बनाएगा स्वर्णिम बिहार : योगी आदित्यनाथ
      • बिहार सरकार दिल्ली हो रही संचालित,राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से हो रहे : प्रियंका गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version