Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा सरकार ने झारखंड के बेटा हेमंत सोरेन को नहीं, आदिवासियों के स्वाभिमान को जेल में डाला है : कल्पना सोरेन
    झारखंड

    भाजपा सरकार ने झारखंड के बेटा हेमंत सोरेन को नहीं, आदिवासियों के स्वाभिमान को जेल में डाला है : कल्पना सोरेन

    adminBy adminMay 30, 2024Updated:May 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकुड़/हिरणपुर। भाजपा की सरकार को आदिवासी पसंद नहीं आता है। ये लोग हम लोगों को आदिवासी नहीं वनवासी कहते हैं। भाजपा की जुमलेबाज सरकार संविधान को बदलना चाहती है। उक्त बातें झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने सदर प्रखंड के रहशपुर के ईदगाह मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार हमेशा से झारखंड को अपमानित करती आ रही है। भाजपा की सरकार को आदिवासी पसंद नहीं हैं। ये लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजपा की सरकार झारखंडियों की कितनी हितैषी है। भाजपा की सरकार तो अब संविधान बदलने में लगी है। वहीं हिरणपुर फुटबॉल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने झारखंड के बेटा हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डाला है, बल्कि हमारे आदिवासियों के स्वाभिमान को जेल में डाला है। ये संथाल परगना है, जहां अंग्रेजों के खिलाफ पहले भी हूल उलगुलान हुआ है। वहीं हेमंत सोरेन को जेल में डालने पर झारखंड के हर वर्गों के मन में उलगुलान है। यह 1 जून को मतदान में दिखेगा। झामुमो पार्टी हमेशा से गरीब, गुरबा एवं निचले तबके के लोगों की हक की लड़ाई लड़ती आ रही है। हेमंत सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हेमंत सरकार में महिलाओं को मिलने वाला पेंशन, अबुआ आवास, छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। चाहे बच्चों की शिक्षा हो या रोजगार सृजन योजनाओं के तहत युवाओं को जोड़ना, ये सभी कल्याणकारी कार्य हेमंत सरकार के कार्यकाल में किया गया। हेमंत सोरेन ने 4 वर्षों में विकास की वो लकीर झारखंड में खींची है, जिसको मिटाना भाजपा के वश की बात नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में आसमान से बरस रही आग, हीटवेव से अबतक 5 लोगों की मौत; गढ़वा का पारा 48 डिग्री
    Next Article मोदी का ध्यान कार्यक्रम आध्यात्मिक जागृति व विश्वास का विषय, विरोध करने वाले नासमझ हैं : आचार्य प्रमोद कृष्णम
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version