Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार जयराम महतो पर प्राथमिकी दर्ज, 6 समर्थकों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    गिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार जयराम महतो पर प्राथमिकी दर्ज, 6 समर्थकों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो: गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाले युवा नेता जयराम महतो पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनके 6 समर्थकों को भी बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी लोगों पर जयराम महतो को पुलिस की हाजत से भगाने का आरोप लगाया गया है।जयराम महतो ने रांची पुलिस को दिया था आश्वासन
    जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है। लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए रांची से नगरी थाना के इंस्पेक्टर और डीएसपी बोकारो पहुंचे थे। जयराम ने उनसे कहा कि नामांकन दाखिल करने के बाद वह चास में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।चास में जनसभा को संबोधित करने के बाद लापता हैं जयराम महतो
    रांची पुलिस ने उनकी बात मान ली, ताकि कोई बखेरा न हो। बोकारो समाहरणालय में नामांकन दाखिल करने के बाद वहां से जयराम महतो समर्थकों के साथ चास में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। वहां अपने समर्थकों को संबोधित किया। इसके बाद से जयराम महतो कहां हैं, इसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
    जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए एक्शन मोड में पुलिस
    अब पुलिस भी जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए एक्शन मोड में आ गई है। बोकारो में रात भर अभियान चलाकर उनके 6 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी पर जयराम महतो को हाजत से भगाने का आरोप लगाया गया है। राजधानी रांची के नगरी थाना में दो साल पहले जयराम महतो के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। उस मामले में जयराम ने जमानत नहीं ली थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य सरकार का जवाब सटीक नहीं आया तो स्वास्थ्य सचिव को होना होगा हाजिर: हाई कोर्ट
    Next Article सीता सोरेन का कल्पना मुर्मू सोरेन पर संगीन आरोप, बोलीं- गुरुजी की सेहत से कर रहीं खिलवाड़
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      कुख्यात मयंक सिंह अजरबैजान से झारखंड लाया गया, रामगढ़ कोर्ट में किया जाएगा पेश

      August 23, 2025

      हाईवे पर ब्रेकडाउन ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

      August 23, 2025

      बारिश का कहर, कई कच्चे मकान जमींदोज

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      • उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, एक युवती की मौत, एक लापता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version