Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीता सोरेन का कल्पना मुर्मू सोरेन पर संगीन आरोप, बोलीं- गुरुजी की सेहत से कर रहीं खिलवाड़
    Jharkhand Top News

    सीता सोरेन का कल्पना मुर्मू सोरेन पर संगीन आरोप, बोलीं- गुरुजी की सेहत से कर रहीं खिलवाड़

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सोरेन परिवार के भीतर देवरानी-जेठानी का झगड़ा फिर सार्वजनिक हुआ है। इस बार शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने अपनी देवरानी कल्पना मुर्मू सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीता सोरेन ने कल्पना मुर्मू सोरेन पर गुरुजी की सेहत के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। सीता सोरेन ने आरोप लगाया है कि शिबू सोरेन की तबीयत नासाज रहती है, बावजूद इसके उन्हें रैलियों और सभाओं में शामिल किया जा रहा है। कड़ी धूप में उनको संबोधन के लिए मजबूर किया जा रहा है। सीता सोरेन ने कहा कि चिलचिलाती धूप में बाबा (शिबू सोरेन) को रैलियों में ले जाया गया। उनको बिठा कर रखा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्ता की खातिर कुछ भी कर सकता है। सीता सोरेन ने आरोप लगाया है कि कल्पना मुर्मू सोरेन, गुरुजी को खत्म करना चाहती है।
    सीता सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन नें जुबानी जंग
    गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जबकि सीता सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन के बीच जुबानी जंग हुई है। इससे पहले जब सीता सोरेन ने बीजेपी ज्वॉइन किया था तो उन्होंने कल्पना मुर्मू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शिबू सोरेन की विरासत को धूमिल करने का आरोप लगाया था। सीता सोरेन ने यह भी कहा था कि पार्टी और परिवार के भीतर कुछ लोगों ने उनके पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की मेहनत को हाईजैक करने का प्रयास किया है। बदले में कल्पना मुर्मू सोरेन ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर शेयर कर उन्हें अभिभावक तुल्य बताया था। कहा था कि उन्होंने हमेशा मार्गदर्शन किया। जवाब में सीता सोरेन की बड़ी बेटी जयश्री सोरेन ने कल्पना मुर्मू सोरेन पर उनके पिता का नाम इस्तेमाल नहीं करने की नसीहत दी थी।
    झामुमो छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई थीं सीता
    बता दें कि सीता सोरेन ने लोकसभा चुनावों के ऐलान के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में बीजेपी ज्वॉइन करते हुए सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि उनको पार्टी और परिवार में उपेक्षित किया गया। उनकी बेटियों की उपेक्षा की गई। उन्होंने अपमानित करने का भी आरोप लगाया। स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की मौत को संदिग्ध बताते हुए सीता सोरेन ने कहा था कि जब मैंने परिवार के भीतर उनकी मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की तो इसे नजरअंदाज किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार जयराम महतो पर प्राथमिकी दर्ज, 6 समर्थकों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी तीन मई से दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे झारखंड
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

      May 17, 2025

      कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत

      May 17, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version