Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुंडन कराने आरा से देवघर आ रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरायी, दो बच्चों समेत पांच की मौत, चार गंभीर
    झारखंड

    मुंडन कराने आरा से देवघर आ रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरायी, दो बच्चों समेत पांच की मौत, चार गंभीर

    adminBy adminMay 17, 2024Updated:May 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के बसबुटिया गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बिहार के आरा से बच्चों का मुंडन कराने आ रहे श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकरा गयी। इसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

    सड़क दुर्घटना में मृत और घायल लोग बिहार के आरा जिले के
    बताया जा रहा है कि चालक को नींद लगने की वजह से उक्त घटना घटी। मृतक की पहचान आरा जिले के शहर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी नागेंद्र राम के पांच वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार, पांच वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी और नागेंद्र की सास के रूप में हुई है। सास की उम्र 55 वर्ष थी। मृतक महिला दुर्घटना के शिकार हुए बच्चों की नानी थी। बाद में इलाज के दौरान देवघर सदर अस्पताल के आइसीयू में बच्चों की मां नेहा की भी मौत हो गयी। नेहा (32) की नानी बाबुनी देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं, डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उनको रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    घायलों में मृतक बच्चों की मां नेहा कुमारी की नानी, पिता नागेंद्र कुमार, कार चालक बिहार के ही रोहतास जिले के कछौन थाना क्षेत्र के कैथीकछौन गांव निवासी रोहित कुमार, नागेंद्र की बहन चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव निवासी मीना देवी पति बजरंगी राम, नागेंद्र का साला आनंद कुमार पिता छोटू राम एवं नेहा की नानी रोहतास जिले के कछौन थाना क्षेत्र के कैथीकछौन गांव निवासी बाबुनी देवी पति रामप्रवेश राम शामिल हैं।

    घायलों का देवघर और जमुई सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
    नागेंद्र, बाबुनी और रोहित का इलाज देवघर के सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घायल आनंद और मीना देवी का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है।

    चकाई के पास दो घंटे आराम करने के बाद देवघर के लिए चले थे
    इस संबंध में घायल नागेंद्र ने बताया कि बच्चों का मुंडन कराने के लिए आरा से देवघर आ रहे थे। रात को चकाई के आगे एक लाइन होटल में करीब दो घंटे तक आराम करने के बाद अहले सुबह देवघर के लिए चले ही थे कि चालक को नींद आ गयी और कार अनियंत्रित होकर सामने पेड़ से टकरा गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 27 मई को
    Next Article सभी रेल कर्मी 25 मई को करें वोट : डीआरएम
    admin

      Related Posts

      IAS विनय चौबे के करीबी विनय सिंह के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

      September 28, 2025

      दुर्गा पूजा के मद्देनजर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ शॉर्ट-टर्मिनेट

      September 28, 2025

      झारखंड के पांच अगवा प्रवासी श्रमिकों का पांच माह बाद भी सुराग नहीं

      September 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version