Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»चारधाम यात्री अब आठ मई से ऑफलाइन पंजीकरण भी करवा सकेंगे
    राज्य

    चारधाम यात्री अब आठ मई से ऑफलाइन पंजीकरण भी करवा सकेंगे

    adminBy adminMay 4, 2024Updated:May 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। पर्यटन विभाग उत्तराखंड ने आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण सुविधा प्रारम्भ करने का निर्णय किया है। श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा आठ मई से ऋषिकेश और हरिद्वार में शुरू हो जाएगी। श्रद्धालु हरिद्वार में राही मोटल और ऋषिकेश में यात्रा पंजीकरण कार्यालय एवं ट्रांजिट कैम्प पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

    प्रत्येक धाम के लिए प्रतिदिन ऑफलाइन पंजीकरण की सीमा ऋषिकेश में 1,000 और हरिद्वार में 500 निर्धारित की गई है। श्रद्धालु चारों धामों की यात्रा के लिए पंजीकरण काउन्टरों पर अग्रेत्तर अधिकतम तीन दिवसों के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

    पर्यटन विभाग ने तीर्थ यात्रा को सुगम बनाए जाने के लिए उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के पुरोहितों के साथ बैठक की है। विभाग के साथ समन्वय के लिए महापंचायत की ओर से चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों के नामांकन किए गए हैं। प्रत्येक धाम से दो तीर्थ पुरोहितों का नामांकन किया गया है। यमुनोत्री धाम से पं. पुरषोत्तम उनियाल और पं. अनिरुद्ध उनियाल, गंगोत्री धाम से पं. रंजनीकांत सेमवाल और पं. निखिलेश सेमवाल, केदारनाथ धाम से पं. संतोष त्रिवेदी, पं. पंकज शुक्ला एवं बद्रीनाथ धाम से पं. बृजेश सती और पं. प्रवीन ध्यानी का नामांकन किया गया है।

    तीर्थ पुरोहित धामों के यात्रा प्रबन्धन की वास्तविक स्थिति से पर्यटन विभाग को समय-समय पर अवगत कराएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त सुविधाओं के लिए विभाग को अपने सुझाव भी प्रस्तुत करेंगे। विभाग की यह पहल पुरोहितों से प्राप्त होने वाले सुझावों पर ससमय कार्रवाई करते हुए यात्रा को सुगम बनाने के लक्ष्य से की गई है। इसके लिए संयुक्त निदेशक पर्यटन को समन्वयक के रूप में कार्य के लिए निर्देशित किया गया है। सचिव (पर्यटन) सचिन कुर्वे का कहना है कि इस प्रकार के समन्वय से यात्रा के दौरान आने वाली विषमताओं से शीघ्रतापूर्वक निवारण में सुविधा होगी। साथ ही भविष्य के लिए बेहतर योजना तैयार करने में सहायता मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी की आज झारखंड और बिहार में जनसभा, शाम पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर, रोड शो करेंगे
    Next Article जेबीकेएसएस के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025

      राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 10 अगस्त से बिहार में शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version