जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड समेत देश भर मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। झारखंड में सभी सीटें एनडीए गठबंधन के झोली मे जायेगी। वहीं छत्तीसगढ़ की पूरी सीटें भी भाजपा की झोली में जायेगी। कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सल को खत्म करना भी भाजपा सरकार की देन है, लेकिन झारखंड के वर्तमान में सरकार की नीतियों के कारण फिर से नक्सलवाद पनप रहा है।

उन्होंने हेमंत सोरेन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। वहीं भाजपा पर जात-पात की राजनीती के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे खुद आदिवासी समुदाय से हैं और आदिवासी से बड़ा हिंदू कोई नहीं होता है। इसलिए ये कोई मुद्दा ही नहीं है। साथ ही कहा की इंडी गठबंधन के झूठ को जनता समझ गयी है और इस कारण ये गठबंधन फ्लॉप है।
विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

श्री साय ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार नहीं होने के कारण यहां के लोगों को केंद्र की सभी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इंडी गठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। राजनीतिक अस्थिरता की वजह से राज्य का विकास अवरुद्ध है। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, नंदजी प्रसाद, अनिल मोदी, प्रेम झा समेत अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version