Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»बाल न्याय की अवधारणा को बदलने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरीः सीजेआई
    विदेश

    बाल न्याय की अवधारणा को बदलने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरीः सीजेआई

    adminBy adminMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चन्द्रचूड़ ने बाल अपराधियों को सजा देने की बजाय सुधार और पुनर्स्थापना पर जोर दिया है। यहां शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस पर आयोजित एक सेमिनार में सीजेआई ने जुवेनाइल मामले में न्याय प्रक्रिया में देरी होने पर चिंता जाहिर की।

    नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सीजेआई चन्द्रचूड़ ने कहा कि चार महीने में ही अवयस्क आरोपित के मामले की सुनवाई और सजा का प्रावधान होने के बावजूद व्यवहार में यह संभव नहीं हो पाता है। चीफ जस्टिस ने माना कि बाल आरोपितों के मामले में जितना अधिक समय लगता है, वह उनके मानसिक और सामाजिक स्थिति के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बाल न्याय की अवधारणा को बदलने की आवश्यकता है, क्योंकि वर्तमान न्याय प्रणाली किसी भी दृष्टि से जुवेनाइल जस्टिस के अनुकूल नहीं है।

    चीफ जस्टिस चन्द्रचूड़ ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बाल आरोपितों को थाने से लेकर बाल सुधार केन्द्र तक में जिस तरह से उन्हें रखा जाता है या जिस माहौल में रखा जाता है, उससे उनकी मानसिकता पर प्रतिकूल असर होता है। उन्होंने कहा कि बाल आरोपितों को शुरू से ही अलग तरह से केस को हैंडल करने और जुवेनाइल कोर्ट तक में होने वाली सुनवाई की प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है। नेपाल में जुवेनाइल जस्टिस पर किए गए कुछ फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि इन फैसलों से हमें भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत में एक ही तरह के सामाजिक संरचना है, इसलिए जुवेनाइल जस्टिस मामले में हम एक दूसरे के अनुभव को साझा कर उसका प्रयोग कर सकते हैं।

    बाल अपराध में इन दिनों साइबर और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्रियों का बहुत ही गहरा असर पड़ने की बात कहते हुए चीफ जस्टिस चन्द्रचूड़ ने कहा कि इसके कारण बाल आरोपितों और अपराधियों के मनोवैज्ञानिक संरक्षण की बहुत ही आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आपत्तिजनक सामग्रियों को इंटरनेट से हटाने के लिए कानूनी तौर पर गम्भीर कदम उठाने की आवश्यकता है। जस्डिस चन्द्रचूड़ ने कहा कि यह सिर्फ न्यायपालिका और सरकार का काम नहीं है बल्कि समाज को भी इसमें सहभागी होना होगा, तब जाकर बच्चों पर पड़ रहे इसके नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

    कार्यक्रम में सहभागी होने से पहले चीफ जस्टिस चन्द्रचूड़ ने आज सुबह अपनी पत्नी के साथ पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना में सहभागी हुए। पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह होने वाली विशेष पूजा में सहभागी होने के बाद बाहर निकलते पर जस्टिस चन्द्रचूड़ ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि वो पशुपतिनाथ मंदिर में आकर नतमस्तक हैं। यहां विशेष पूजा कराने के लिए उन्होंने पशुपति क्षेत्र विकास कोष के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी शहजादे नहीं शहीद जादे हैं: गुलाम अहमद मीर
    Next Article पोर्न स्टार से जुड़े मामले में ट्रंप की पूर्व करीबी सलाहकार बनीं गवाह
    admin

      Related Posts

      नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

      May 28, 2026

      नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से पांच प्रमुख राजमार्ग बाधित, यातायात प्रभावित

      May 28, 2026

      अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version