Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जाति, धर्म और अब रंग के आधार पर भारत को बांटती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर
    देश

    जाति, धर्म और अब रंग के आधार पर भारत को बांटती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

    adminBy adminMay 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि राहुल गांधी के मेंटर द्वारा भारतीयों को चीनी, अफ्रीकन, अरब और अंग्रेज कहना बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। इससे एक बार फिर स्पष्ट होता है की कांग्रेस ने कभी पूरे भारत को एक नहीं माना बल्कि हमेशा टुकड़ों में देखा है। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश के बाद अब कांग्रेस भारतीयों को उनकी चमड़ी के रंग के आधार पर बांटना चाह रही है। कभी जातिवाद, कभी क्षेत्रवाद, कभी धार्मिक आधार पर भेद-भाव, कभी उत्तर-दक्षिण में बंटवारा और अब भारत के निवासियों में रंगभेद…आख़िर कांग्रेस भारत को बांटने की राजनीति क्यों करती है? इन घिनौनी साज़िशों से कांग्रेस क्या हासिल करना चाहती है?

    अनुराग ठाकुर ने यह बातें बुधवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी दौरे के बीच मीडिया कर्मियों से वार्तालाप के दौरान कहीं। अनुराग ठाकुर ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ ज़िला बिलासपुर में विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी के गाइड सैम पित्रोदा कब तक भारतीयों का यूं ही अपमान करते रहेंगे। कभी आप भारतीयों की संपत्ति हड़प कर अपने वोट बैंक को देने की बात करते हैं तो कभी भारतीयों की तुलना चीनियों और अफ्रीकियों से करते हैं। यह कैसी मानसिकता है?

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ चली है। मोदी जी ने अपने विकास की योजनाओं में कभी नहीं पूछा कि कौन हिंदू है, कौन मुसलमान है, कौन सिख है और कौन ईसाई है। सभी को समान रूप से विकास का लाभ मिला है। हमारी सरकार में तो सिर्फ वंचित वरीयता में थे। मगर कांग्रेसी धर्म के आधार पर मुसलमान को एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण काट कर देने पर तुले हैं। लेकिन जब तक भारतीय जनता पार्टी है तब तक हम कांग्रेस को हमारे एससी, एसटी और ओबीसी भाइयों का हक छीन कर मुसलमानो को नहीं देने देंगे। हमें धर्म के आधार पर आरक्षण कभी भी स्वीकार नहीं है। आरक्षण और संविधान के बारे में कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम बिल्कुल निराधार और बेबुनियाद है। कांग्रेस जहां-जहां राज्य सरकार बनाती है, वहां एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण काटकर अपने वोट बैंक को देती है। कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई। उन्होंने जहां अब तक सबसे ज्यादा 62 बार संविधान संशोधन किए हैं, वहीं पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने एससी-एसटी और ओबीसी के सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की है। हमने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा दिया। आज हमारी सभी योजनाओं के प्रमुख लाभार्थी एसटी, एससी और ओबीसी समुदाय के लोग हैं। एससी एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। हमारे लिए एक और स्पष्ट बात यह भी है कि हम धर्म के आधार पर मुसलमानों के आरक्षण के सख्त खिलाफ हैं। कांग्रेस आज चुनाव से भागती नजर आ रही है। उसके कई बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाली सौ के नोट पर विवादित नक्शा प्रकाशित करने का राष्ट्रपति के सलाहकार ने किया विरोध
    Next Article पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version