Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके : योगी
    राज्य

    कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके : योगी

    adminBy adminMay 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में संजय टंडन के समर्थन में की जनसभा

    चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे एक स्वर में गूंज रहे हैं। देश ही नहीं दुनिया भी आश्वस्त है कि 4 जून को क्या परिणाम आने जा रहा है। मगर कांग्रेस को उसके कारनामों के कारण देश ने इस हाल में भी नहीं छोड़ा है कि वह 400 सीटों पर चुनाव ही लड़ सके।

    भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां मलोया क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में माफिया का बोलबाला दिखता है लेकिन यूपी में हमने ऐसे तत्वों को उलटा टांग दिया है और आज उनकी कब्र पर कोई मर्सिया पढ़ने वाला भी नहीं है। योगी ने कहा कि आप और कांग्रेस का गठबंधन जनकल्याण के लिए नहीं, बल्कि लूट-खसोट के लिए बना है।

    योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से आए हैं और जगत जननी मां भगवती चंडी देवी तथा माता मंशा देवी के पावन दरबार को कोटि कोटि नमन करते हैं। योगी ने चंडीगढ़ को गुरुओं की साधना और उनकी भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम स्थल बताते हुए जनता का अभिवादन किया।

    योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले नेता पहले न्यायालय को धमकाते थे कि राममंदिर पर फैसला हुआ तो दंगे हो जाएंगे, खून की नदियां बह जाएंगी। हमने कहा कि यूपी में अब दंगा नहीं होगा, कोई दंगा करेगा तो उसको उलटा टांग देंगे। मैंने कहा था कि राममंदिर पर फैसला जिस दिन होगा वो ब्रह्मांड का सबसे शांत दिन होगा। यूपी में अब दंगे नहीं होते हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, सांसद किरण खेर, प्रत्याशी संजय टंडन, यूपी सरकार में पूर्व मंत्री अतुल गर्ग, रामवीर भट्टी, हुकुम चंद, अमित जिंदल, कुलजीत संधू और मशहूर गायक कन्हैया मित्तल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    …सबसे पहले राहुल गांधी विदेश भागते हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश पर जब भी संकट आया है सबसे पहले राहुल गांधी विदेश भागते हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि ये लोग ही संकट देने वाले हैं। इन्होंने आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार जैसे संकटों को भारत को देने का कार्य किया है। इस सदी के सबसे बड़े संकट कोरोना में वह कहीं नजर नहीं आए। न चंडीगढ़ में दिखे न यूपी में। तब केवल भाजपा के कार्यकर्ता जनता की सेवा में थे। एक करोड़ प्रवासी यूपी में आए थे, जो अलग अलग राज्यों में जाने वाले थे। उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने के लिए हमने तब 14 हजार बसें लगाई थी।

    वाल्मीकि समाज जरूर आए अयोध्या

    उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 साल का इंतजार समाप्त हो चुका है। सभी को अयोध्या में आकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने चाहिए। उन्होंने बताया कि मंदिर से भी पहले अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाने के साथ ही उसका नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया गया। वाल्मीकि समाज जरूर अयोध्या आए और वहां की दिव्यता की अनुभूति करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के आठ राज्यों में पांचवें चरण का मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 57.35% वोटिंग हुई
    Next Article राज्य की जनता ने एनडीए 400 पार के संकल्प में झारखंड की सात सीटों को जोड़ दिया : आदित्य साहू
    admin

      Related Posts

      236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

      May 19, 2025

      बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार

      May 19, 2025

      मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version