Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल : सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच तय करेगी तीन प्रदेश सरकारों का भविष्य
    दुनिया

    नेपाल : सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच तय करेगी तीन प्रदेश सरकारों का भविष्य

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल की तीन प्रदेश सरकारों के भविष्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच करेगी। कोर्ट की अलग अलग बेंच में सुनवाई के बाद इन सभी मसलों को संवैधानिक बेंच में भेजने का फैसला किया गया है।

    कोशी प्रदेश में दो मुख्यमंत्रियों में से किसे आधिकारिकता प्रदान करने, गण्डकी प्रदेश में बहुमत साबित करने के दौरान स्पीकर द्वारा सरकार के पक्ष में वोट कर बहुमत की संख्या पहुंचाए जाने और सुदूर पश्चिम प्रदेश में मुख्यमंत्री की नियुक्ति में राज्यपाल की भूमिका को लेकर अब संवैधानिक बेंच फैसला करेगी। इन तीनों मुकदमों की सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों ने बताया कि चूंकि ये सभी मसला संविधान की व्याख्या से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी सुनवाई संवैधानिक बेंच में ही की जाएगी।

    कोशी प्रदेश में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को बिना हटाए नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति के खिलाफ मुकदमे पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश हरि फूयाल ने कहा कि संविधान की जिन धाराओं का प्रयोग कर प्रदेश प्रमुख यानि राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण करवाया है और जिन धाराओं का प्रयोग कर वर्तमान मुख्यमंत्री अपना दावा पेश कर रहे हैं, उन दोनों धाराओं की व्याख्या संवैधानिक बेंच से ही हो सकती है। चूंकि दोनों पक्ष अलग अलग धाराओं में अपनी दावेदारी कर रहे हैं और उन धाराओं के तहत दोनों ही सही है लेकिन संविधान बनाते समय इस तरह की परिस्थिति आने की कल्पना नहीं की गई थी। अब संविधान की दोनों ही धारा एक दूसरे से बाधित कर रही हैं। ऐसे में इसकी व्याख्या संवैधानिक बेंच द्वारा की जाएगी।

    गण्डकी प्रदेश में बहुमत के दौरान सदन के स्पीकर द्वारा ही सरकार के पक्ष में मतदान कर बहुमत पहुंचाने के खिलाफ नेपाली कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इसमें स्पीकर द्वारा मतदान किए जाने को अमान्य ठहराने की मांग की गई है। चूंकि इसी तरह के प्रकरण में पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कोशी प्रदेश में दो सरकारों को इसलिए बर्खास्त कर दिया था, क्योंकि वहां भी बहुमत पहुंचाने के लिए स्पीकर के मत का इस्तेमाल किया गया था। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि गण्डकी प्रदेश में जिस तरह से सरकार बनाने के लिए किए गए दावे में पहले स्पीकर पद का दुरुपयोग करते हुए उनका भी हस्ताक्षर दिखाया गया और बाद में बहुमत साबित करने के दौरान स्पीकर का भी एक वोट लेकर बहुमत साबित किया गया, ये दोनों ही गलत हैं और सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश के खिलाफ है। इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सपना प्रधान मल्ल ने कहा कि उस समय कोर्ट ने किन परिस्थितियों में स्पीकर को मत देने से वंचित किया था, यह नहीं मालूम लेकिन जिस तरह से सदन में पक्ष विपक्ष का वोट बराबर होने पर स्पीकर का वोट मान्य होगा कि नहीं, इसको लेकर संविधान में स्पष्ट व्याख्या नहीं है। इसलिए इस मामले को संवैधानिक बेंच में भेजा जाए ताकि संविधान में जिन प्रावधानों का उल्लेख नहीं है, उसकी व्याख्या हो सके।

    इसी तरह सुदूर पश्चिम प्रदेश में मुख्यमंत्री की नियुक्ति के दौरान प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का आह्वान किए जाने के बाद जिस व्यक्ति ने पहले दावा किया था, उसको मान्यता नहीं देते हुए फिर से सरकार बनाने का आह्वान कर सत्तारूढ़ गठबन्धन के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए इस प्रक्रिया को खारिज कर पहले दावा करने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करने की मांग की गई है। साथ ही अदालत में यह भी कहा गया है कि एक ही पार्टी के संसदीय दल के नेता का निर्णय माना जाए या पार्टी के अध्यक्ष का। इसी तरह वहां पर इस बात को लेकर भी मुकदमा चल रहा है कि पार्टी व्हिप जारी करने का अधिकार विधायक दल के प्रमुख सचेतक को है या पार्टी अध्यक्ष को? इस पर भी सुनवाई करते हुए न्यायाधीश आनन्द मोहन भट्टराई ने कहा कि प्रदेश प्रमुख के अधिकार को लेकर संविधान की व्याख्या की आवश्यकता है, इसलिए इस मामले को भी संवैधानिक बेंच में भेजा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा सांसद मनोज तिवारी के बयान पर चन्द्रवंशी समाज में आक्रोश
    Next Article नेपाल : राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट का भी विरोध करेगा विपक्ष
    admin

      Related Posts

      भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील खुलकर साथ

      June 3, 2025

      June 3, 2025

      राजशाही समर्थकों का हौसला बढ़ाने पूर्व युवराज्ञी सड़कों पर उतरी

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version