-भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क
रांची। सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में ओझा मार्केट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की जीत को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें विधायक सीपी सिंह, सत्यनारायण सिंह भी शामिल हुए। सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार में कांग्रेस, झामुमो और राजद एक साथ भ्रष्टाचार में लिप्त है। झारखंड के जल, जंगल, जमीन, बालू, पत्थर सब इन्होंने लूट लिया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने कहा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अब चंपाई सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। घुसपैठियों पर लगाम नहीं है। झारखंड को लूट का चारागाह बना दिया। पदयात्रा में ललित नारायण ओझा, मुकेश मुक्त, भीम प्रभाकर, हरेंद्र सिंह, संजीव चौधरी, जीतेंद्र पांडेय, बैजू सोनी, सीमा मिश्रा, मंजू चौरसिया, राजेश शाह, राधा कुमारी समेत अन्य शामिल हुए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version