Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»फरीदाबाद में 7.59 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, अब तक 16 गिरफ्तार, चीन तक जुड़े हैं ठगी के तार
    राज्य

    फरीदाबाद में 7.59 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, अब तक 16 गिरफ्तार, चीन तक जुड़े हैं ठगी के तार

    adminBy adminMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद। नगर में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस साइबर ठगी के तार चीन से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इनके पास बड़ी संख्या में कई बैंकों की पासबुक व चेक बुक, सैकड़ों सिम कार्ड और 14 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।

    शुक्रवार को जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित आसपास के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं और उनसे पैसे वसूल कर उन्हें डॉलर में कन्वर्ट कर चीन भेजते हैं। ऐसा करने के लिए इन्हें मोटा कमीशन मिलता है।

    दरअसल, बीते दिनों फरीदाबाद के सेक्टर 15 की रहने वाली एक लडक़ी ने साइबर पुलिस से शिकायत करी बताया था कि उसके साथ स्टॉक मार्केट से करीब 7 करोड़ 59 लख रुपये की ठगी हुई है। इसके बाद फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की। जिसका इंचार्ज साइबर एसीपी अभिमन्यु गोयत को बनाया। एसआईटी की टीम ने अब तक कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रशान्त कुमार निवासी बैंगलोर कर्नाटक, सईद मो. जिशान गांव कुसुर कलां जिला सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश, सईद सुहेल गांव नथर जिला सिदार्थ नगर उत्तर प्रदेश, हरि किशन कोटगेट बीकानेर राजस्थान, राम सिंह उर्फ ढल्लु मुक्ता प्रसाद नगर बीकानेर राजस्थान, आकाश निवासी टण्डन रोड आदर्श नगर दिल्ली, रोहित आदर्श नगर दिल्ली, महेन्द्र उर्फ रितेश भोपालगढ़ जोधपुर राजस्थान, दिनेश कुमार सारण नगर बनाङ जोधपुर, दिपेन्द्र रामपरस्ता ग्रीन सैक्टर 7 वैशाली गाजियाबाद, रिंकू बीकानेर राजस्थान, इंद्रजीत लोधी रोड बीकानेर राजस्थान, राहुल पुगल रोड बीकानेर और आरोपित दिनेश कुमार रानी बाजार बीकानेर शामिल हैं।

    साइबर पुलिस टीम ने सबसे राहुल को सूत्रों व तकनीकी सहायता से गिरफ्तार किया है। आरोपित राहुल से वारदात में प्रयोग एक मोबाइल फोन बरामद करवाया। इसके बाद रिंकू, इन्द्रजीत और कैलाश को दबोचा गया। पुलिस ने राहुल सहित चारों को कोर्ट में पेशकर पूछताछ व बरामदगी के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद दिनेश को गिरफ्तार किया गया जिसको अदालत में पेश कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। यह सभी लोग हरियाणा सहित आसपास के राज्यों के रहने वाले हैं। जिनका सीधा लिंक चीन से बताया जा रहा है।

    पुलिस ने आरोपियों से लगभग 14 लाख रुपये सहित विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड, सैकड़ों सिम और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस अभी और लोगों के जुड़े होने की जांच कर रही है। इस पूरे मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई के अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर एनसीडब्ल्यू ने महाराष्ट्र सरकार से मांगी रिपोर्ट
    Next Article सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी को नहीं मिली राहत, 13 मई को अगली सुनवाई
    admin

      Related Posts

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025

      बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version