Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, महिला नेता की हत्या
    राज्य

    नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, महिला नेता की हत्या

    adminBy adminMay 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मृत महिला के बेटे सहित सात घायल, हमले का आरोप तृणमूल पर

    कोलकाता। पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल समर्थित अपराधियों पर लगा है। घटना बुधवार रात सोनाचूरा इलाके में हुई। हमले में कई बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, वह मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता का बेटा है। इस घटना को लेकर पूरे नंदीग्राम में तनाव फैल गया है। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता तृणमूल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, तृणमूल ने इस हमले से इनकार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में बीजेपी के समर्थक रात में सोनाचूड़ा के मनसापुकुर बाजार इलाके में पहरा दे रहे थे। आरोप है कि तभी बाइक सवार कुछ बदमाशों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बदमाशों ने रतिबाला अद्री नाम की बीजेपी कार्यकर्ता को निशाना बनाते हुए कई वार किए। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। अपनी मां को बचाने के प्रयास में रतिबाला का बेटा संजय अद्री भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश वहां से भाग गए। स्थानीय लोग तुरंत रतिबाला और अन्य घायलों को नंदीग्राम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने रतिबाला को मृत घोषित कर दिया। रतिबाला के बेटे की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है।

    घटना को लेकर नंदीग्राम के बीजेपी नेता मेघनाद पाल ने कहा, ”चुनाव से पहले इलाके में दहशत फैलाने के लिए तृणमूल उपद्रवियों ने यह हमला किया है। अभिषेक बनर्जी बुधवार को नंदीग्राम में सभा करने पहुंचे थे। उनकी सभा के कुछ ही घंटों के भीतर जिस तरह से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, वह चौंकाने वाला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबच्चों के विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़े, 9 गिरफ्तार, पुलिस कर रही कैंप
    Next Article प्रयागराज के मुस्लिम पत्रकार ने बीजेपी के खिलाफ नेगेटिव वोटिंग करने वाले मुसलमानों को दिखाया आइना
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version