Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में संजीव लाल के चैंबर से इडी ने बरामद किया कैश
    Top Story

    ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में संजीव लाल के चैंबर से इडी ने बरामद किया कैश

    adminBy adminMay 8, 2024Updated:May 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ड्रावर से दो लाख रुपये बरामद 
    प्रोजेक्ट भवन के ग्रामीण विकास विभाग में इडी का छापा
    मंत्री के पीएस संजीव लाल भी साथ, कपिल राज भी पहुंचे थे
    छह दिनों तक होगी पूछताछ, कमीशन किसको-किसको मिलता था इस फोकस
    रांची। राज्य बनने के बाद पहली बार कोई जांच एजेंसी सरकार के एक बड़े मंत्रालय में जांच के लिए पहुंची। दिन के करीब 12.30 बजे प्रोजेक्ट भवन में उस समय अफरा-तफरी मची जब कर्मियों को यह पता चला कि इडी के अधिकारी पहुंचे हैं। बुधवार को इडी के अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल को लेकर पहुंची थी। प्रोजेक्ट भवन में मंत्री का कार्यालय एपीपी बिल्डिंग में ओएसडी का। ओएसडी के ड्रावर से दो लाख रुपये नगद मिले हैं। इडी के अधिकारी वैसी फाइलों की तलाश कर रहे थे जिसमें कमीशन लेकर ठेका आवंटित किया गया था। कुछ फाइल की फोटो कॉपी अधिकारी अपने पास इडी के अधिकारी रख रहे थे। न्यायालय में ओएसडी संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम से पूछताछ के लिए छह दिन की रिमांड दिया है। पहले ही दिन यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कमीशन का हिस्सा किन-किन नेता और अधिकारियों के पास पहुंचता है। हाथ से लिखे कुछ कागज भी इडी को मिले हैं।

    तीन माह में वसूली गयी थी रकम
    इडी ने जहांगीर आलम के यहां से छापामारी कर करीब 32 करोड़ रुपये बरामद किया था। यह रकम महज तीन माह में वसूली गयी थी। यह दावा इडी के अधिकारियों ने ही किया है। साथ गाड़ीखाना स्थित सैय्यद रेजिडेंसी में जो फ्लैट जहांगीर आलम के नाम से लिया गया था वह सिर्फ नोट रखने के लिए ही था।

    इस तरह जहांगीर तक पहुंचे थे इडी के अफसर
    इडी के अधिकारियों को एक गुमनाम पत्र मिला था। जिसमें इस बात की चर्चा थी कि ग्रामीण विकास में कमीशन का खेल किस तरह से चल रहा है। उस पत्र में ओएसडी संजीव लाल का नाम था। अधिकारी जांच करने की स्थिति में नहीं थे। कोई आधार हाथ में नहीं था। इसी बीच इसी विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के बयान और कमीशन, लेनेदेने के कबूलनामे को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी गयी। फोकस संजीव लाल पर था। उनके घर की निगरानी रखी जा रही थी। वहीं इडी के अधिकारियों को पता चला था कि जहांगीर नाम का नौकर सब कुछ जानता है। फिर जहांगीर की तलाश शुरू हुई। इस सब में सात से आठ माह लग गये, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग रहा था। एक दिन इडी के एक अधिकारी ने देखा कि स्कूटी पर एक व्यक्ति संजीव लाल के घर से निकला। उसके पास एक एयरबैग था। उसका पीछा किया गया। वह गाड़ीखाना स्थित फ्लैट में गया और बैग रखकर लौट आया। अब निगरानी जहांगीर की होने लगी। इडी के अधिकारियों को उस समय शक हुआ जब वह लगातार बैग लेकर जाता था और वापस खाली हाथ लौट आता था। इसके बाद इडी ने छापा मारा।

    कमीशन वसूलता था संजीव, केयर टेकर था जहांगीर
    ग्रामीण विकास विभाग के ठेका में अधिकारी संजीव लाल कमीशन वसूलने का काम करता था। जहांगीर तो केयर टेकर था। अधिकारी अब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह राशि किसके लिए वसूल की जाती थी। कम से कम हर ठेका पर 15 प्रतिशत की वसूली थी। अब इडी इन दोनों से कमीशन किसको मिलता था यह उगलवाने की कोशिश करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोहम्मद अफसर की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज
    Next Article सभी वार्डों में नाली सफाई अभियान चला रहा है निगम
    admin

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version