Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इडी ने मंत्री आलमगीर के पीएस के सहायक के घर मारा छापा, 30 करोड़ बरामद
    Jharkhand Top News

    इडी ने मंत्री आलमगीर के पीएस के सहायक के घर मारा छापा, 30 करोड़ बरामद

    adminBy adminMay 6, 2024Updated:May 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राहुल गांधी के झारखंड दौरे से पहले ‘विस्फोट’
    -इडी ने रांची में नौ जगहों पर की छापेमारी
    -पीएस के करीबी ठेकेदार के घर से करीब 4 करोड़ बरामद
    -इडी के एडिशनल जाइंट डायरेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंचे
    -चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी से हो रहे खुलासे
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार को राज्य में बड़ा ‘विस्फोट’ हुआ। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कांग्रेस कोटे के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव (पीएस) संजीव लाल के सहायक जहांगीर और अन्य के घर से करीब 35 करोड़ रुपये बदामद किये। वहीं, पीएस संजीव लाल के करीबी ठेकेदार मुन्ना सिंह के घर से लगभग चार करोड़ रुपये बरामद हुए। जहांगीर और अन्य जगहों पर छापेमारी में भारी मात्रा में जेवरात भी बदामद हुए हैं। जहांगीर के घर से भारी कैश मिलने की सूचना के बाद एडिशनल जाइंट डायरेक्टर कपिल राज भी उसके आवास पर पहुंचे। उन्होंने बरामद पैसों और अन्य बातों की जानकारी ली।

    नौ जगहों पर इडी की छापेमारी:
    प्राप्त जानकारी के अनुसार इडी की टीम ने सुबह-सुबह रांची में एक साथ नौ जगहों पर दबिश दी। इसमें संजीव लाल के सहायक जहांगीर के अलावा, ठेकेदार मुन्ना सिंह, सड़क निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार और कुलदीप मिंज समेत अन्य लोगों के ठिकाने शामिल हैं।

    नोट गिनने की चार मशीन मंगानी पड़ी:
    सूत्रों के मुताबिक नोटों को गिनने के लिए चार मशीनों को मंगाया गया। पहले दो मशीनें जहांगीर के घर पहुंचीं। मशीन नोट गिनते-गिनते गर्म हो गयी। इसके बाद फिर दो मशीनें मंगायी गयीं। वह भी गर्म हो गयी, तब तक दूसरी दोनों मशीनें ठंडी हुई तो उनसे गिनती शुरू की गयी। इस तरह बारी-बारी से देर रात तक नोटों के अंबार को गिना जा सका। नोटों को ले जाने के लिए 12 बक्से मंगाये गये। बक्सों को नोटों से भरा गया और उन्हें एक वैन में सील कर ले जाया गया।

    वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी से हो रहा खुलासा:
    गौरतलब है कि इडी ने 15 नवंबर 2019 में जमशेदपुर में जेइ सुरेश प्रसाद के घर छापेमारी की थी, जिसमें 2.67 करोड़ कैश मिले थे। तब जेइ ने बताया था कि ये पैसा चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम का है। इसके बाद इडी ने 22 फरवरी 2023 को वीरेंद्र राम और उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में वीरेंद्र राम के ठिकानों से आपत्तिजनक दस्तावेज के अलावा करीब डेढ़ सौ करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जानकारी मिली थी। वीरेंद्र राम के सहयोगी चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश मित्तल के ठिकाने से नोटबंदी के पूर्व के 9.46 लाख रुपये के पुराने नोट और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए थे। इसके बाद 23 फरवरी 2023 को उसे गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में हैं। वीरेंद्र राम से इडी कई बार पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में वीरेंद्र राम ने स्वीकार किया कि कमीशन का पैसा मंत्रालय तक जाता था। सूत्रों के मुताबिक इसी कड़ी में इडी को मंत्री आलमगीर आलम के संजीव लाल के बारे में जानकारी मिली, जिस पर जांच के बाद इडी ने सोमवार को कार्रवाई की।

    मुख्य सचिव का गोपनीय पत्र नोटों के बंडल से बरामद:
    सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर इडी ने मुख्य सचिव को 9 मई 2023 को एक पत्र लिखा था। उसमें कहा गया था कि गड़बड़ियों की बाबत ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हो। मुुख्य सचिव ने इडी के पत्र का संज्ञान लेते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को कार्रवाई करने का आदेश दिया था। यह एक गोपनीय पत्र था। वह पत्र 6 मई को हुई छापेमारी में जहांगीर आलम के निजी सचिव के सहायक के घर से मिला है। इस पत्र का नोट के बंडल के बीच मिलना गंभीर मामला है। इससे जाहिर होता है कि ग्रामीण विकास विभाग के शीर्ष अधिकारी भी संजीव लाल से मिले हुए हैं। इस बात का खुलासा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने उस पत्र की प्रति भी शेयर की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार ने भरा नामांकन, भाजपा से मनोज तिवारी होंगे सामने
    Next Article स्कार्पियो चलाना सीख रहे युवक ने दादा-पोता को रौदा,दादा की हुई मौत पोता गंभीर
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version