-यूएसए से रांची पहुंच साहिल ने डाला वोट
-रमेश सिंह के पुत्र हैं साहिल, फर्स्ट टाइमर वोटर भी
रांची। केंद्र में नयी सरकार की इबारत लिखने के लिए झारखंड के युवाओं को मतदान ने क्रेजी किया। फर्स्ट टाइमर वोटर के उत्साह का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि विदेश से आकर मतदान का कर्तव्य निभाया। यूएसए से फर्स्ट टाइम वोटर साहिल कुमार सिंह भी मतदान को लेकर रांची आये थे। वोट को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे थे। शनिवार की सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच कर मत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर गौरव की अनुभूति हो रही है। गौरव और हर्ष इसलिए हो रहा है कि मैंने भी अपना समर्थन देश के विकास में दिया है। साहिल कुमार सिंह रांची के मशहूर समाजसेवी रमेश सिंह के पुत्र हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version