Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»आजसू नेताओं की निष्क्रियता से रामगढ़ विधानसभा में जेबीकेएसएस की एंट्री
    झारखंड

    आजसू नेताओं की निष्क्रियता से रामगढ़ विधानसभा में जेबीकेएसएस की एंट्री

    adminBy adminMay 22, 2024Updated:May 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा की जीत के रास्ते का रोड़ा साबित हो सकता है हेलमेट छाप

    रामगढ़। हजारीबाग लोकसभा सीट की जीत में रामगढ़ विधानसभा का योगदान अहम रहा है। यह विधानसभा हमेशा भाजपा को एक बड़ी लीड देता आया है। 20 मई को जनता ने किसको कितना वोट दिया यह तो चार जून को पता चल ही जाएगा। लेकिन इससे पहले चौक चौराहों और गांवों में हो रही चर्चा एक नई राजनीति की तरफ इशारा कर रही है। इस बार आजसू नेताओं की निष्क्रियता की वजह से रामगढ़ विधानसभा में जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) की एंट्री हो गई है। चुनाव के दौरान इस पार्टी को हजारीबाग विधानसभा में हेलमेट छाप का निशान मिला था। अब यह हेलमेट भाजपा की जीत के रास्ते का रोड बन सकती है। जिस तरह से रामगढ़, बड़कागांव और मांडू विधानसभा में जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार संजय मेहता को हेलमेट छाप पर वोट मिला है वह वोट इस क्षेत्र के बहुसंख्यक जाति समुदाय का है।

    2019 तक भाजपा के वोट बैंक का 2024 में हुआ बंटवारा

    2019 के लोकसभा चुनाव तक कुर्मी, कुशवाहा और पटेल समाज के लोग भाजपा को वोट देते आए थे। उनका वोट लोकसभा में भाजपा की जीत के जरूरी रहा है। 2024 में इस वोट बैंक का बंटवारा हो गया। इस बहुसंख्यक जाति को हजारीबाग लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने बेहद अच्छे तरीके से अपने पक्ष में गोलबंद नहीं कर पाई। एक तरफ भाजपा ने जहां इन बहुसंख्यक जाति समाज को अपना कैडर वोट माना था, वहीं इंडिया गठबंधन ने इस जाति समाज का वोट अपने तरफ करने के लिए उनके ही समाज के उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को चुनावी मैदान में उतार दिया था। इसी जाति को अपनी तरफ खींचने के लिए स्थानीयता का मुद्दा जयराम महतो की पार्टी ने भी उठाया।

    स्थानीयता के मुद्दे पर युवा हुए जयराम के पीछे

    जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस ने स्थानीयता के मुद्दे को लेकर अपनी एंट्री मारी है। ग्रामीण इलाके की युवा पीढ़ी ने जेबीकेएसएस को हाथों-हाथ लिया और जयराम महतो के पीछे हो गए। जयराम महतो ने हजारीबाग लोकसभा से संजय मेहता को टिकट दिया। चुनाव प्रचार भी उन्हीं इलाकों में किया जहां स्थानीयता का मुद्दा पहले से ही हावी था। जातिगत राजनीति का फायदा उन्हें मिला और कई बूथ पर उन्हें वोट भी मिले हैं।

    मतगणना के बाद तीसरी पार्टी बनकर उभर सकती है जेबीकेएसएस

    चुनाव प्रचार करने निकले भाजपा के कार्यकर्ताओं को जेबीकेएसएस की गूंज तब नहीं सुनाई दी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मतगणना के साथ जेबीकेएसएस हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में एक तीसरे स्तर की पार्टी बनकर उभर कर सकती है। यह चर्चा अब काफी तेजी से फैल रही है और हर सक्रिय राजनीति करने वाले नेताओं तक भी पहुंच रही है।

    चंद्रप्रकाश चौधरी के गढ़ में आजसू कार्यकर्ताओं ने बरती लापरवाही

    रामगढ़ विधानसभा आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का गढ़ है। यहां से जब वे बाहर निकाल कर गिरिडीह लोकसभा गए, तब यहां की जनता ने उनकी पत्नी सुनीता चौधरी को विधायक बनाया। इस विधानसभा के एक-एक घर के लोगों से चंद्र प्रकाश चौधरी का संबंध जग जाहिर है। ऐसी स्थिति में उनके गढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारक का चुनावी सभा फ्लॉप होना, गांव और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का निराशाजनक प्रदर्शन भी अब चर्चा में आम हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पेन की स्टार फुटबॉलर एलेक्सिया पुटेलस ने बार्सिलोना के साथ नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
    Next Article आम चुनाव का अंतिम रण, तीन सीटें, 52 उम्मीदवार, 53 लाख वोटर
    admin

    Related Posts

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version