Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»यूरो 2024: स्पेन ने अस्थायी टीम घोषित की, युवा फ़र्मिन लोपेज़ नया चेहरा
    स्पोर्ट्स

    यूरो 2024: स्पेन ने अस्थायी टीम घोषित की, युवा फ़र्मिन लोपेज़ नया चेहरा

    adminBy adminMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मैड्रिड। स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फ़ुएंते ने सोमवार को यूईएफए यूरो 2024 के लिए 29 सदस्यीय अनंतिम टीम की घोषणा की। टीम में बार्सिलोना के युवा खिलाड़ी फ़र्मिन लोपेज़ को पहली बार बुलाया गया है।

    फ़ुएंते ने दानी कार्वाजल और लैमिन यामल को टीम में शामिल किया, जबकि मार्को असेंसियो टीम में जगह बनाने से चूक गए।

    फ़ुएंते ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं असेंसियो की प्रशंसा करता हूं। आइए उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करें जो यहां हैं और उन्हें वह मूल्य दें जिसके वे हकदार हैं, दूसरों को संदेह हो सकता है, लेकिन मैं इसके बारे में स्पष्ट हूं। हो सकता है कि उन खिलाड़ियों में से एक जिसके बारे में अब मैं सोच रहा हूं कि वह टूर्नामेंट के लिए जगह नहीं बना पाएगा, मेरा मन बदल जाएगा और अंतिम 26-सदस्यीय टीम में जगह पाने के लिए उसकी दावेदारी पक्की हो जाएगी।”

    फ़र्मिन लोपेज़ ने बार्सिलोना में एक सफल सीज़न के बाद खुद को अनंतिम टीम में पाया और उनके क्लब टीम के साथी पाउ क्यूबर्सी, लैमिन यमल, पेड्रि और फेर्रन टोरेस भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

    कोच ने कहा, “फ़र्मिन बहुत ऊंचे स्तर पर है, लेकिन हमें सतर्क रहना होगा। राष्ट्रीय टीम के साथ, कई खिलाड़ी एक और प्लस देते हैं और हमें यकीन है कि वह हमें दिखाएंगे कि वह कितने महान खिलाड़ी हैं। समय संबंधों को मजबूत करता है और मुझे लगता है कि यह टीम एक बहुत मजबूत बंधन वाला परिवार है। हमने एक बहुत ही एकजुट समूह बनाया है, जो इस चुनौती के लिए एक अच्छा आधार है।”

    स्पेन, जो यूरोपीय चैम्पियनशिप में क्रोएशिया, इटली और अल्बानिया के साथ ग्रुप बी में शामिल है, टूर्नामेंट से पहले अंडोरा और उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ अभ्यास खेल खेलेगा।

    यूरो कप के लिए टीम इस प्रकार है:

    गोलकीपर: उनाई साइमन, एलेक्स रेमिरो, डेविड राया।

    डिफेंडर: दानी कार्वाजल, जीसस नवास, आयमेरिक लापोर्टे, नाचो फर्नांडीज, रॉबिन ले नॉर्मैंड, पाउ कुबार्सी, दानी विवियन, एलेक्स ग्रिमाल्डो, मार्क कुकुरेला।

    मिडफील्डर: रोड्रिगो, मार्टिन जुबिमेंडी, फैबियन रुइज़, मिकेल मेरिनो, पेड्रि, मार्कोस लोरेंटे, एलेक्स गार्सिया, एलेक्स बेना, फ़र्मिन लोपेज़।

    फॉरवर्ड: अल्वारो मोराटा, जोसेलु, दानी ओल्मो, निको विलियम्स, मिकेल ओयारज़ाबल, अयोज़ पेरेज़, फेरान टोरेस, लैमिन यमल।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रेंच ओपन: पहली बार शुरुआती दौर में हारे राफेल नडाल
    Next Article बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दो, चार दिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेंगी ऑस्ट्रेलिया-भारत की ए टीमें
    admin

      Related Posts

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025

      यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह

      May 22, 2025

      पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version