Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इंडी गठबंधन झारखंड और विकास विरोधी, अपनी करनी से जेल में बंद हैं हेमंत : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    इंडी गठबंधन झारखंड और विकास विरोधी, अपनी करनी से जेल में बंद हैं हेमंत : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminMay 4, 2024Updated:May 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिसई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोहरदगा के सिसई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अतीत को हम सभी लोग जानते हैं। कांग्रेस पार्टी झारखंड की विरोधी रही है। झारखंड वासियों की भी विरोधी रही है। विकास की भी विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का आंदोलन आजादी के पहले से चल रहा था। केंद्र में 50-60 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। उसने कभी झारखंड अलग राज्य नहीं बनने दिया। उल्टे अलग राज्य की मांग करनेवाले लोगों को खरीद लिया। पहले उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा को खरीदा। उसके बाद शिबू सोरेन को खरीदा। भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर झारखंड अलग राज्य का गठन किया जायेगा। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने पर उन्होंने झारखंड अलग राज्य का गठन कर दिया। भाजपा जो कहती है, वह करती है।

    उन्होंने कहा कि आज झारखंड में कांग्रेस, राजद और जेएमएम की सरकार चल रही है। इन लोगों ने राज्य को सिर्फ लूटने का ही काम किया है। जितने भी खनिज हैं, यहां तक की नदी के बालू को भी नहीं छोड़ा। इस लोकसभा चुनाव में हम सभी को संकल्प लेना है कि लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव को जिताना है और देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

    श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं। वह बार-बार कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी वालों ने उन्हें फंसा दिया। इडी वालों ने हमें फंसा दिया। कल झारखंड हाइकोर्ट का निर्णय आया। झारखंड हाइकोर्ट ने साफ-साफ कह दिया कि उन्हें कोई फंसाया नहीं है। इडी के पास गिरफ्तारी के पूरे साक्ष्य हैं। वह अपनी करनी से आज जेल में बंद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से हारेंगे : गौरव भाटिया
    Next Article 400 पार का नारा भूलकर अब हिंदू और मुसलमान कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी : सुप्रियो भट्टाचार्य
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version