Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में आयुष्मान योजना में भारी गड़बड़ी! सरयू राय ने सीएम से की स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका की जांच कराने की मांग
    Top Story

    झारखंड में आयुष्मान योजना में भारी गड़बड़ी! सरयू राय ने सीएम से की स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका की जांच कराने की मांग

    adminBy adminMay 28, 2024Updated:May 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोय्य योजना में भारी गड़बड़ी हुई है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की भूमिका संदिग्ध है। विधायक सरयू राय ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से इसमें राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। सरयू ने कहा कि इसके कारण राज्य के मरीजों को तो परेशानी हो ही रही है, सरकार के खजाना पर भी भारी चपत लग रही है। उन्होंने कहा कि इस अनियमितता और भ्रष्टाचार में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित बीमा कंपनी और एक बिचौलिया निजी कंपनी के कारिंदे शामिल हैं। जिसे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना का क्रियान्वयन करने के लिए गठित झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया में नि:शुल्क सेवा देने के नाम पर शामिल किया है।

    एमओयू पर सरयू राय ने उठाये सवाल
    सरयू राय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पहल पर झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी और एक निजी कंपनी निरूज कंसलटेंट्स एलएलपी के बीच 11 जनवरी 2024 को एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है, जिसके अनुसार यह परामर्शी कंपनी आयुष्मान भारत के कार्यों के लिए नि:शुल्क सहयोग प्रदान करेगी। सहमति के बिंदु व्यापक हैं, लेकिन अस्पष्ट हैं। 9 फरवरी 2024 को सोसाइटी द्वारा जारी अधिसूचना परिपत्र में निरूज को जो कार्य सौंपे गये हैं उनमें उसे आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन के लिए मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम का रिपोर्ट समय-समय पर देना है। नियुक्त की गयी बीमा कंपनी की गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखना है। परियोजना के क्रियान्वयन की सामयिक समीक्षा करना है।

    किस मंशा से निजी कंपनी नि:शुल्क काम करने को हुई तैयार
    विधायक ने कहा कि सोसाइटी और निरूज के बीच हुए समझौते में ये सभी कार्य निरूज को नि:शुल्क करना है। आश्चर्य है कि कोई भी निजी कंपनी ऐसे पूर्णकालिक काम नि:शुल्क करने के लिए कैसे तैयार हो गयी है? क्या इसके पीछे कोई परोक्ष गुप्त योजना छुपी है जो अनियमितता और भ्रष्टाचार का कारण बन रही है। जिससे सरकारी धन का अपव्यय हो रहा है और जिसके कारण आयुष्मान योजना में जालसाजी करने वाले अस्पतालों को चिह्नित करने, उनपर कार्रवाई की अनुशंसा करने और फिर उन्हें क्लीन चिट देने की कार्रवाई चल रही है। यह जांच का विषय है।

    एमओयू रद्द करायें सीएम
    उन्होंने कहा कि जांच इसकी भी होनी चाहिए कि नि:शुल्क कार्य के लिए चयनित कंपनी निरूज का संबंध बीमा कंपनियों तथा और बीमा कंपनियों का बीमा करने वाली कंपनियों के साथ क्या है। सोसाइटी को अपने कार्यों के लिए ऐसी कंपनी के साथ एमओयू करने की क्या जरूरत पड़ गयी। बीमा कंपनी और सरकार के बीच प्रीमियम निर्धारण एवं भुगतान संबंधों पर इसका क्या असर पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की चिकित्सा और अस्पतालों द्वारा चिकित्सा पर हुए या हो रहे खर्च के बिल पर इसका क्या प्रभाव हो रहा है। सरयू ने कहा कि मुख्यमंत्री इसकी जांच कराये और नि:शुल्क सहयोग के नाम पर निहित स्वार्थ साधने के लिए झारखंड आरोग्य सोसाइटी और निजी कंपनी निरूज के बीच किया गया एमओयू रद्द करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजधानी रांची को नशे और अपराधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे : संजय सेठ
    Next Article आंद्रे रसेल ने अनन्या पांडे के साथ किया डांस
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version