Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही हूं, इंसाफ मिलने तक लड़ती रहूंगी: स्वाति मालीवाल
    देश

    स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही हूं, इंसाफ मिलने तक लड़ती रहूंगी: स्वाति मालीवाल

    adminBy adminMay 22, 2024Updated:May 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी अब उनकी व्यक्तिगत छवि धूमिल करने के लिए बड़े स्तर पर लगी हुई है लेकिन वे स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही हैं और इंसाफ मिलने तक लड़ती रहेंगी।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में मारपीट और बदसलूकी के मामले में स्वाति पर लगातार आम आदमी पार्टी निशाना साध रही है। स्वाति लगातार सोशल मीडिया पर इन आरोपों का खंडन कर रही हैं। आज भी उन्होंने बताया कि पार्टी के एक बड़े नेता ने उन्हें फोन कर बताया है कि कैसे उनके खिलाफ पार्टी नेताओं को फोटो लीक करने, पीसी करने, ट्वीट करने और फर्जी स्टिंग ऑपरेशन करने को कहा जा रहा है।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “तुम हज़ारों की फौज खड़ी कर दो, अकेले सामना करुंगी क्योंकि सच मेरे साथ है। मैंने अपनी स्वाभिमान की लड़ाई शुरू की है, इंसाफ़ मिलने तक लड़ाई लड़ती रहूंगी। इस लड़ाई में मैं पूरी तरह अकेली हूं, पर हार नहीं मानूंगी।”

    स्वाति ने दिल्ली के मंत्री आतिशि पर चरित्र हरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी नेताओं से कोई नाराज़गी नहीं है। आरोपित बहुत शक्तिशाली आदमी है। बड़े से बड़ा नेता भी उससे डरता है। किसी की हिम्मत नहीं उसके ख़िलाफ़ स्टैंड ले पाए। वे किसी से उम्मीद भी नहीं करती। दुख इस बात का लगा कि दिल्ली की महिला मंत्री (आतिशि) कैसे हंसते मुस्कुराते पार्टी की एक पुरानी महिला साथी का चरित्र हरण कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोजपुरी स्टार पवन सिंह भाजपा से निष्कासित
    Next Article उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए साजिश कर रही भाजपा : तेजस्वी यादव
    admin

      Related Posts

      सेना के साहस को सलाम करने आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी; पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश

      May 13, 2025

      बदरीनाथ धाम में 15 मई से शुरू होगा पुष्कर कुंभ मेला, दक्षिण भारत से पहुंचेंगे आचार्य

      May 13, 2025

      छत्तीसगढ़ के 3,00,767 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति : शिवराज सिंह

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version