Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इडी के समक्ष पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे आइएएस मनीष रंजन, पत्र भेजकर मांगी अगली तारीख
    Top Story

    इडी के समक्ष पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे आइएएस मनीष रंजन, पत्र भेजकर मांगी अगली तारीख

    adminBy adminMay 24, 2024Updated:May 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आइएएस मनीष रंजन को शनिवार को इडी के समक्ष उपस्थित होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने इडी कार्यालय पत्र भेजकर इस बात की जानकारी दी। साथ ही एजेंसी से अगली तारीख देने की मांग की। इडी ने मनीष रंजन से टेंडर कमीशनखोरी मामले की पूछताछ करने के लिए तलब किया था। दरअसल, टेंडर कमीशनखोरी मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव लाल और निजी सहायक जहांगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद इडी ने विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन के खिलाफ 22 मई को समन जारी किया था। जारी समन में इडी ने मनीष रंजन 24 मई को रांची स्थित इडी के क्षेत्रीय कार्यालय सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था।

    इडी ने मनीष रंजन को अपने और परिवार के सदस्यों की आय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी साथ लाने को कहा है। अभी आलमगीर आलम इडी की रिमांड पर हैं। इडी उनसे पूछताछ कर रही है। खुलाया हुआ है कि एक एक्सेल शीट में कथित तौर पर कमीशनखोरी का हिसाब रखा जाता था, जिसमें मनीष रंजन का नाम भी था। उसी के आधार पर मनीष रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

    मंत्री से अधिकारी तक लेते थे कमीशन
    इडी ने कोर्ट में खुलासा किया था कि ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में अधिकारी से लेकर मंत्री तक कमीशन लेते थे। बता दें कि आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके निजी सहायक जहांगीर आलम के घर पर छापेमारी में इडी को नोटों के ढेर मिले थे, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ हुई और इडी ने उनको भी गिरफ्तार कर लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने अमर शहीद करतार सिंह सराभा को नमन किया
    Next Article दो मंत्री ही नहीं, आधा दर्जन विधायकों से भी इडी करेगी पूछताछ
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version