Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पाकिस्तान ने अगर गलती की तो गिरेगा बुंदेलखंडी गोला : अमित शाह
    देश

    पाकिस्तान ने अगर गलती की तो गिरेगा बुंदेलखंडी गोला : अमित शाह

    adminBy adminMay 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राहुल बाबा के इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो चुका: अमित शाह

    झांसी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झांसी में अनुराग शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल बाबा के इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो चुका है। अब तक हुए चार चरणों के चुनाव में 270 सीटें लेकर मोदी जी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

    पाकिस्तान ने अगर गलती की तो उस पर गिरेगा बुंदेलखंडी गोला

    अमित शाह ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, योगी मुख्यमंत्री बने और उत्तर प्रदेश के विकास की शुरुआत हुई। एक जमाना था जब यूपी में देशी कट्टे बनते थे। लेकिन मोदी ने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाया,अब यहां तोप के गोले बनते हैं। पाकिस्तान ने अगर कोई भी गलती की, तो ये बुंदेलखंडी गोला पाकिस्तान पर गिरेगा और उसका सफाया कर देगा।

    उन्होंने कहा कि एक जमाने में बुंदेलखंड से बाहुबली पूरे देश में जाते थे। आप तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बना दीजिए, हमारा बुंदेलखंड यहां से बाहुबली की जगह उद्योगपति पूरे देश में भेजने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के विकास का चुनाव है। ये चुनाव देश को सुरक्षित करने का है। ये चुनाव हमारे धर्म और संस्कृति के रक्षण का चुनाव है। ये चुनाव भारत को महान बनाने का चुनाव है। ये चुनाव देश के गरीबों का कल्याण करने का चुनाव है और ये चुनाव बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का चुनाव है।

    भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार अनुराग शर्मा को जिताने की अपील करते हुए श्री शाह ने कहा कि इस भूमि ने मुगलों के सामने भी लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के सामने भी लड़ाई लड़ी। अब हमारे देश में मौजूद देशी अंग्रेजों के खिलाफ भी बुंदेलखंड को लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि बेटे बेटियों के लिए राजनीति करने वाले देश का भला नहीं कर सकते। नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में देश को आतंकवाद से मुक्त करने का काम किया है।

    अमित शाह ने झांसी की जनता से कहा कि एक ओर चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में पैदा हुए हमारे नेता नरेन्द्र मोदी हैं। एक ओर रामभक्तों पर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी है। वहीं दूसरी ओर राम मंदिर बनाने वाले नरेन्द्र मोदी हैं। इस चुनाव में एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले करने वाला इंडी अलायंस है। दूसरी और मोदी हैं, जो 23 साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद पर हैं, लेकिन उनपर 25 पैसे का भी आरोप कोई नहीं लगा सकता।

    देश को तोड़ना चाहती है कांग्रेस पार्टी

    गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ना चाहती है। उनके नेता कहते हैं कि दक्षिण भारत और उत्तर भारत, देश के दो हिस्से कर दीजिए। मैं बताना चाहता हूं कि मोदी फिर से आने वाले हैं और मोदी के रहते कोई भी भारत को तोड़ नहीं सकता। यही नहीं कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान को सम्मान दो, उनके पास एटम बम है, उनसे पीओके मत मांगों। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि ये नरेन्द्र मोदी की सरकार है, हम एटम बम से नहीं डरते हैं, पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।

    जनसभा में अमित शाह को गदा भेंटकर स्वागत किया गया। मंच पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा और राज्यमंत्री मनोहर लाल मुन्नू कोरी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविभव की गिरफ्तारी के बाद भाजपा बोली- अब केजरीवाल की राजनीति के कई पन्ने भी होंगे सार्वजनिक
    Next Article स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में विभव कुमार गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version