Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इमरान खान ने कहा, मुझे जनरल बाजवा पर भरोसा करने का अफसोस
    दुनिया

    इमरान खान ने कहा, मुझे जनरल बाजवा पर भरोसा करने का अफसोस

    adminBy adminMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि पद पर रहते हुए किए गए कार्यों में से जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा पर भरोसा करने का उन्हें अफसोस है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सेना प्रमुख ने दूसरा सेवा विस्तार पाने के लिए उनके बारे में ‘‘कहानियां’’ फैलाई। ज्ञात रहे कि इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं।

    विपक्ष ने अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए 71 वर्षीय खान को सत्ता से अपदस्थ कर दिया था। खान ने बाजवा पर उनकी सरकार के खिलाफ अहम भूमिका निभाने का आरोप लगाया था।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक खान वर्तमान में कई मामलों में अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की आलोचना की। इमरान खान ने यह बात डॉन अखबार के पत्रकार मेहदी हसन को दिए साक्षात्कार में व्यक्त किए हैं।

    खबर के मुताबिक जब खान से पूछा गया कि उनको कारागार में डालने के लिए वह किसे जिम्मेदार मानते हैं, तो पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि यह सब जनरल बाजवा का किया धरा है। मैं इसके लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं मानता। उन्होंने इसकी सावधानीपूर्वक योजना बनाई और उसे अंजाम दिया, खुद को एक धोखेबाज व्यक्ति के रूप में पेश किया, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अराजकता फैलाने के लिए झूठ और झूठी कहानियां गढ़ीं। यह सब उन्होंने अपने सेवा विस्तार के लिए किया।’’

    खान ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने 2019 में जनरल बाजवा के लिए तीन साल का सेवा विस्तार मंजूर किया था। यह मंजूरी उनके सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त होने से बमुश्किल तीन महीने पहले दी गई थी। हालांकि, 2022 में ‘बोल न्यूज’ को दिए गए एक साक्षात्कार में खान ने कहा था कि उन्होंने सेवा विस्तार देकर गलती की है।खान ने अपने साक्षात्कार में कहा, ‘‘वह (बाजवा) लोकतंत्र और पाकिस्तान पर अपने कार्यों के हानिकारक प्रभाव को समझने में पूरी तरह विफल रहे।’’

    जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब भी मानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन उन्हें पद से हटाने में शामिल था, तो खान ने इसके लिए पूरी तरह से पूर्व सेनाध्यक्ष बाजवा को जिम्मेदार ठहराया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंयुक्त राष्ट्र पदक से भारतीय शांतिरक्षक नायक धनंजय कुमार सिंह मरणोपरांत सम्मानित
    Next Article दक्षिण अफ्रीका आम चुनाव : अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस शुरुआती नतीजों में 43 प्रतिशत वोट के साथ बनाई बढ़त
    admin

      Related Posts

      ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज

      September 20, 2025

      नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध

      September 20, 2025

      इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधार को ‘बचत उत्सव’ बताया, भारतीयों के बचेंगे ढाई लाख करोड़ रुपये
      • भाजयुमो ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का किया आयोजन
      • श्याम महोत्सव को लेकर मंडल की हुई समीक्षा सभा
      • चतरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version