Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चार चरणों में इंडी गठबंधन चारो खाने चित्त : नरेन्द्र मोदी
    देश

    चार चरणों में इंडी गठबंधन चारो खाने चित्त : नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminMay 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्मानित जनता ने चार चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारो खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखर रहा है। बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से निराश थे। अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए और कहा कि आपको भीतर की बात बताता हूं। मोदी ने कहा कि खबर पक्की होती है तब ही मैं भीतर की बात बोलता हूं। मैंने कहा था कि केरल से वायनाड(राहुल गांधी) से भागेंगे। मैंने कहा था कि वह अमेठी की ओर जाने की हिम्मत नहीं करेंगे। मेरी वह दोनों खबरें पक्की निकलीं या नहीं। अब एक नयी खबर है। कांग्रेस ने अब मिशन फिफ्टी रखा है। उन्होंने कहा है कि कुछ भी करो लेकिन कांग्रेस को कम से कम 50 सीटें मिल जाएं। इसके लिए भानुमति के कुनबे में हवा भरने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जिस इंडी गठबंधन की गाड़ी पहले दिन से ही पंचर हो, वह कितना चल सकेगा।

    उन्होंने कहा कि पंजे और साइकिल के सपने टूट गए खटाखट… खटाखट…। अब चार जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार की ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है।

    उन्होंने कहा कि साथियों, यूपी में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। पूरी कांग्रेस परिवार की इज्जत बचाने में जुटी है। फिर भी यूपी में दो लड़कों की जोड़ी आ जाती है। पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस को आतंकवादियों का हमदर्द बताया। साथ ही उन्होंने उनके सभी कार्यो को समान बताए।

    पीएम मोदी ने विपक्ष की कमियां गिनाईं तो अपनी सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी को विकास में टॉपर बना दिया है। एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, मेट्रो के कार्य में यूपी टॉप पर है। गरीब कल्याण योजना में भी उप्र शीर्ष पर है। 2014 में मेरी सरकार आई तो मुझे सपा के शहजादे से उम्मीद थी। मुलायम सिंह के बेटे से इतनी तो उम्मीद की ही जा सकती थी। हमारी सरकार सपा के शहजादे की सरकार से गरीबों की लिस्ट मांगती रही। उन्होंने नहीं भेजी। अगर वह गरीबों की लिस्ट भेजते तो गरीबों को मकान मिल जाता। इनकी लापरवाही से कुछ हजार मकान ही बन पाए।

    उन्होंने कहाकि मैंने कहा था कि ऐसी गरीब विरोधी सरकार को जनता उखाड़ फेकेगी। जबसे यूपी में भाजपा की सरकार बनी तब से शहरों में 15 लाख और गांवों में 35 लाख मकान हमारी सरकार बनाकर दे चुकी है। कानपुर कोलकाता हाईवे अब छह लेन का हो रहा है। पहले पाइप से गैस गिने चुने शहरों में पहुंचती थी। आज तेजी से कई शहरों में इस कार्य को विस्तारित किया जा रहा है। फतेहपुर के लोग बताएं कि कांग्रेस के शासनकाल में कभी ऐसा विकास देखा था। यूपी के विकास के लिए मोदी की हर गारंटी पूरी हो, इसके लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। 20 मई को कौशांबी से विनोद सोनकर, फतेहपुर से साध्वी निरंजन और बांदा से आरके पटेल को जिताएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीसरे कार्यकाल में समान नागरिक संहिता लागू करेगी मोदी सरकार : राजनाथ
    Next Article नगर परिषद के द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर कराया गया दुकान निर्माण
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version