Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देश अब विश्व की तीसरे नंबर की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : जेपी नड्डा
    Jharkhand Top News

    देश अब विश्व की तीसरे नंबर की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : जेपी नड्डा

    adminBy adminMay 29, 2024Updated:May 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को झारखंड के देवघर सारठ के पालाजोरी के खागा बड़जोरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप स्थित मैदान में दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरने के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब विश्व की तीसरे नंबर की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

    नड्डा ने कहा कि ये पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच नतीजा है कि देश की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली है। ये ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया के बड़े देशों की अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। रूस, अमेरिका, चीन और जापान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वहां की सरकारों को सोचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये मोदी का बदलता भारत है। साथ ही कहा कि आप सीता सोरेन को समर्थन दीजिये। इससे मोदी की स्थिति और मजबूत होगी। बदलाव को गति मिलेगी।

    झारखंड में बालू माफिया, लैंड और लव जिहाद को राज्य सरकार का संरक्षण

    नड्डा ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए इसके नेताओं को भ्रष्टाचारी बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में बालू माफिया, लैंड जिहाद और लव जिहाद को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इंडी गठबंधन वालों को आपसे कोई लेना देना-नहीं है। ये सब भ्रष्टाचारी हैं। झारखंड में झामुमो वाले जल, जंगल, जमीन की बात करके सत्ता में आए थे। आज जल के किनारे वाली बालू गायब हो रही है।

    नड्डा ने कहा कि आज एक साधारण आदमी भी मान चुका है कि देश में आया बदलाव मोदी की देन है। आम आदमी का ये विश्वास किसी नेता को मुश्किल से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि पहले लोग धर्म, जाति, स्थानीयता और भाषा आदि के आधार पर वोट करते थे। देश में अलग-अलग तरह के वाद थे लेकिन मोदी ने एक ही जाति, धर्म और वाद का नारा दिया और वो है विकासवाद का नारा। वे सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं। किसी एक जाति, समूह या धर्म के विकास का नारा उन्होंने कभी नहीं दिया।

    डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले भारत विश्व में चौथे स्थान पर

    नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बदलते भारत में दो लाख गांव में ऑप्टिकल फाइबर बिछाये गये। गांवों को वाई-फाई से जोड़ा गया। आज गांवों में दो लाख कॉमन सर्विस सेंटर चल रहे हैं। जब मोदी ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहे थे तब कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कहते थे कि भारत तो अनपढ़ है। ये तो पैसे की बर्बादी है। उनको भारत का सामर्थ्य मालूम नहीं था लेकिन मोदी को मालूम था। आज सब्जी वाला भी डिजिटल ट्रांजेक्शन करता है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले आज भारत विश्व में चौथे स्थान पर है। ये मोदी का बदलता भारत है। ये डिजिटल भारत है।

    सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्लान चलाया

    नड्डा ने कहा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री रह चुका हूं। मैं देख चुका हूं इस देश में कई बीमारियों की दवा आने में 25-30 साल लग गये। कुछ दवाएं ऐसी हैं, जिसको भारत आने में 100 साल लग गये लेकिन याद कीजिये कोरोना काल को। मोदी ने वैज्ञानिकों को निर्देश दिया और अपने देश में दो-दो वैक्सीन बने। इस वैक्सीन को बनाने में सिर्फ छह से नौ महीने लगे। उन्होंने कहा कि हमने न सिर्फ अपने देश के लोगों को वैक्सीन दिया, बल्कि कई गरीब देशों को मुफ्त में वैक्सीन दिया भी। ये मोदी का बदलता भारत है। मांगने वाला भारत नहीं देने वाला भारत है।

    आयुष्मान योजना की चर्चा की

    नड्डा ने कहा कि जब मैं स्वास्थ्य मंत्री था तो लोग मेरे पास आते थे। वे मुझसे दो लाख मांगते थे तो मैं उनको एक लाख दे पाता था। वे मुझसे चार लाख की मांग करते थे तो मैं उनको दो लाख ही दे पाता था लेकिन मोदी ने कहा, इस दिशा में कुछ बड़ा करते हैं। आयुष्मान योजना की सोच उन्हीं की सोच है। आज पांच लाख का इलाज आयुष्मान योजना से गरीब मुफ्त में करा रहे हैं। ये मोदी का बदलता भारत।

    नड्डा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की चर्चा की। उन्होंने कहा की अगली बार सरकार बनने पर हम इस योजना को शुरू करने वाले हैं। इसके तरह आप अपने घर में सौर ऊर्जा से बिजली पैदा कर सकेंगे। इसके लिए सरकार 75 हजार रुपये देगी। इससे बची बिजली को सरकार खरीदेगी। लोगों का बिजली बिल तो शून्य होगा ही, लोगों को कमाई भी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि
    Next Article झूठ-भ्रम फैलाने वाले चार जून के बाद मटन पार्टी ही करेंगे, कोई और काम नहीं बचेगा : चिराग
    admin

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version