Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झामुमो-कांग्रेस-लेफ्ट भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मॉडल: मोदी
    Jharkhand Top News

    झामुमो-कांग्रेस-लेफ्ट भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मॉडल: मोदी

    adminBy adminMay 14, 2024Updated:May 14, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कोडरमा में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
    -चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा, उनकी नींद भी उड़ा दूंगा
    -कांग्रेस के नेता डरे हुए, इसलिए मुझे गोली मारने की बात करते
    तीसरी बार आऊंगा, तो गड़ा खजाना भी निकाल दूंगा
    -मोदी की गारंटी है झारखंड खून-खराबा से मुक्त होगा
    आजाद सिपाही सवंददाता
    कोडरमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण समेत अन्य बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल है। मैंने लाल किले से कहा था कि भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं तुष्टिकरण से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन खपा दूंगा। झारखंड के नेता नोटों के पहाड़ उगा रहे हैं। अधिकारियों, नौकरों के यहां से पैसे निकल रहे हैं। मंत्री और सांसद के यहां से करोड़ों रुपये निकल रहे। ये जो भी करते हैं, शाही परिवार (राहुल गांधी की ओर इशारा करते) के इशारे पर। ये पैसा मंत्रियों के यहां पहुंच रहा है। मोदी की गारंटी है चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा। उनकी नींद भी उड़ा दूंगा और उनके खजाने भी खाली कर दूंगा। ये तो शुरूआत है। मैं आगे और खजाने खोजने वाला हूं। ये पैसे आपके हैं। इन पैसों के मालिक आप सब हैं। कोई भी व्यक्ति चोरी-लूट नहीं कर सकता है। मैं इन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसलिए ये नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हैं। प्रधानमंत्री मंगलवार को बिरनी में एनडीए के आजसू उम्मीदवार सीपी चौधरी, कोडरमा से भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी और गांडेय विधानसभा के प्रत्याशी दिलीप वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपके वोट से मजबूत सरकार बनेगी। मजबूत सरकार देश का हित देखती है।

    नक्सलवाद, आतंकवाद और घुसपैठ को समाप्त करूंगा:
    प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में नक्सलियों का दायरा सिकुड़ गया है। आतंक हो या नक्सलवाद मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में इन पर बहुत बड़ा प्रहार करने का संकल्प ले चुका है। नक्सलवाद ने कई माताओं के सपने कुचल दिये है। झारखंड में घुसपैठ हो रही। मां-बेटी की इज्जत लूटी जा रही। झामुमो-कांग्रेस ऐसे लोगों का समर्थन कर रही। पहले पर्दे के पीछे से बात करते थे, अब खुल कर मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं देश हित में काम कर रहा हूं, तो झामुमो-कांग्रेस वाले डरे हुए हैं। इंडी गठबंधन के नेता ने मुझे गोली मारने की बात कही थी। ये जो गोली मारने के सपने देख रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं, जरा यहां आइये ये नजारा देखिये। गोली मारने वालों ये भीड़ मेरी सुरक्षा कवच है।

    370 से लेकर राम मंदिर तक की चर्चा की:
    प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कश्मीर में धारा 370 से लेकर अयोध्या के राम मंदिर तक की चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनौतियों को टालना नहीं, मोदी को टकराना आता है। मोदी के काम की दिशा सही है। इंडी गठबंधन के लोग मेरे काम से बौखलाये हुए हैं। श्रीनगर में दशकों बाद चुनाव का उत्सव मनाया गया। लोकतंत्र के प्रति लोगों की श्रद्धा बढ़ी है। धारा 370 हटाने से श्रीनगर में खुशहाली आयी है। श्रीनगर में जबर्दस्त मतदान हुआ है। मोदी ने लोगों से पूछा 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना। रमलला विराजे। क्या आपको अच्छा नहीं लगा? उन्होने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलने की साजिश रच रही है। कांग्रेस ने तय कर लिया है कि सत्ता में आयी तो वह रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगी।

    प्रधानमंत्री ने विकास पर रखी बात:
    प्रधानमंत्री ने भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब देश में एक मजबूत सरकार होती है, तो वह सबसे पहले देश का हित देखती है, देश के लोगों का हित देखती है। लेकिन, जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है, तो वह देश को भी कमजोर कर देती है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है झारखंड खून-खराबा से मुक्त होगा। उन्होंने कोडरमा के अभ्रक का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने सब कुछ दोहन कर लिया। भाजपा सरकार सत्ता में आयी तो उन्होंने खनन से मिलनेवाले पैसे में से एक हिस्सा राज्यों और जिलों को देने की व्यवस्था की। डिस्ट्रिक मिनरल फंड बनाया गया। इससे विकास के लिए अब तक 12 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। केवल गिरिडीह को 60 करोड़ रुपया दिया गया है। मोदी ने कहा कि मैं गरीब घर का बेटा हूं, मैं चाय बेच कर यहां तक पहुंचा हूं। मुझे गरीबों का दर्द पता है, मैंने गरीबी देखी है। मुझे माताओं और बहनों की चिंता है। वंचितों को वरीयता मोदी का मंत्र है। मोदी ने लोगों के घरों से अंधेरे को दूर किया। गरीबों के इलाज के लिए 5 लाख के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गयी। आपके इलाज में कोई खर्च नहीं होगा। आज देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला है। तीसरी बार आऊंगा, तब भी मुफ्त राशन मिलेगा। लोगों को आवास दिया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए बेल्जियम रवाना हुई भारतीय पुरुष हॉकी टीम
    Next Article गिरिडीह की जनता ने पीएम को नकारा, इस बार भी मुद्दे की बात शब्दकोष से रहे गायब : राजेश ठाकुर
    admin

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version