रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी चौक धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह अपराध अक्षम्य है। यह कुकृत्य झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान पर हमला है। इस निंदनीय घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करे। झारखंड विरोधी सोच रखने वाले इन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।