Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरकार बनी, तो 30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: यशस्विनी
    झारखंड

    सरकार बनी, तो 30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: यशस्विनी

    adminBy adminMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने शुक्रवार को सोनाहातू, इचागढ़, चांडिल और कुकरू प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर समर्थन मांगा। यशस्विनी सहाय ने कहा कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे के साथ मोदी सरकार सत्ता में आयी थी। सत्ता में आने के बाद रोजगार देना तो दूर, करोड़ों युवाओं को मोदी सरकार ने बेरोजगार बना दिया। इससे देश के युवा परेशान हैं, लेकिन अब युवाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि इंडी गठबंधन की सरकार के सत्ता में आते ही 30 लाख खाली पड़े पदों पर युवाओं की बहाली होगी। कांग्रेस की सरकार युवाओं के लिए 5000 करोड़ रुपये का नया स्टार्टअप फंड बनायेगी। इसके साथ ही हर शिक्षित युवाओं को एक लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जायेगा। यशस्विनी सहाय ने कहा कि कांग्रेस ने न्याय पत्र के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों के साथ समाज की सभी वर्गों के उत्थान और विकास की योजनाएं बनायी है। इसका लाभ देश के आम लोगों को मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

    मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है: सुबोधकांत
    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की जनता जुमलोवाली मोदी सरकार से ऊब चुकी है। चुनाव से पूर्व किए गए सभी घोषणाओं को भाजपा के लोग जुमला कहते हैं। इस चुनाव में भी वह झूठी घोषणाएं करेंगे। इसे चुनाव के बाद जुमला करार देंगे, ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस मे वोट देकर यशस्विनी सहाय को भारी मतों से विजयी बनायें और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित लोक अदालत को लेकर मंथन
    Next Article बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना दुर्भाग्यपूर्ण: सुदेश
    admin

      Related Posts

      CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर

      November 24, 2025

      हर खेत तक पानी पहुंचे के उद्देश्य से सिंचाई सुविधाओं का कर रहे है विस्तार: हेमंत सोरेन

      November 24, 2025

      हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम

      November 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      • फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने जताया शोक
      • हर खेत तक पानी पहुंचे के उद्देश्य से सिंचाई सुविधाओं का कर रहे है विस्तार: हेमंत सोरेन
      • हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम
      • फिल्म इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे, भारतीय सिनेमा जगत गहरे शोक में डूबा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version