Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन, झारखंड के पूर्व सीएम की पत्नी ने चुनावी सभा में लगाया नारा
    Top Story

    जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन, झारखंड के पूर्व सीएम की पत्नी ने चुनावी सभा में लगाया नारा

    adminBy adminMay 24, 2024Updated:May 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा में लगाया नारा
    -जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन
    -कल्पना सोरेन ने राज्य सरकारी की गिनाई उपलब्धियां
    -झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में मांगा वोट
    बोरियो (साहिबगंज)। शुक्रवार को बोरियो प्रखंड के मंगरूटीकर फुटबाल मैदान में राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में चुनावी सभा आयोजित की गयी। इस सभा में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में वोट की अपील की। सभा का संचालन झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने किया।
    मुख्य वक्ता पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू उपस्थित थीं। सोरेन ने कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनाव में लोगों से वादा किया था कि दो करोड़ नवयुवकों को रोजगार देंगे। उन्होंने आगे कहा कि मंहगाई खत्म करेंगे। विदेशों में छुपा काला धन वापस लायेंगे। सभी गरीबों के खाते में 15 लाख करके डालेंगे। लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद कुछ नहीं हुआ। महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी। कल्पना सोरेन ने सभा में जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा का नारा भी लगाया।

    राज्य के विकास में हेमंत सोरेन का रहा योगदान
    कल्पना सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन के चालीस वर्षों के आंदोलन के पश्चात ही झारखंड बना। कल्पना ने कहा कि इस राज्य के विकास में हेमंत सोरेन का काफी योगदान रहा है। कोरोना काल में विदेशों में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज से लाया गया।

    राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायीं
    कल्पना सोरेन ने राज्य सरकारी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने 50 वर्ष की उम्र के सभी गरीबों के लिए सर्वजन पेंशन योजना लागू की है। 36 लाख लोगों को पेंशन दी। भाजपा सरकार में 11 लाख लोगों के राशन कार्ड खत्म हो गये। हेमंत सोरेन ने 20 लाख हरा राशन कार्ड निर्गत किया। 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास से जोड़ा गया। हेमंत सोरेन ने बीजेपी के शासन में बंद हुए स्कूलों को पुन: खोलवाया।

    कैंची छाप वोट कटवा है : हेमलाल
    पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने बिना दोष के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजवाया। मोदी को पीएम की कुर्सी से हटाना है तो एक जून को तीर-धनुष में वोट दें। कैंची छाप वाले को वोट कटुआ छाप बताया। उन्होंने कहा कि एक जून को हाट, वाट, काम को छोड़ सबसे पहले मतदान तब जाकर कोई काम करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. नजरूल इस्ताम, प्रखंड प्रमुख शांति बास्की, विकास मुर्मू, केंद्रीय कमेटी सदस्य स्टीफन मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, प्रखंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी, रिजवान अंसारी, सकील अहमद आदि थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ही सुशासन ला सकती है : बाबूलाल
    Next Article आइपीएस अंशुमन कुमार को क्लीन चिट
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version