Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड भाजपा की देन, राज्य का विकास भी पार्टी ही करेगी: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    झारखंड भाजपा की देन, राज्य का विकास भी पार्टी ही करेगी: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री मोदी ने जितना काम 10 साल में किया है, किसी पीएम ने आज तक नहीं किया
    भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, शिवलाल महतो सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली
    रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 11 मई को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की मौजूदगी में शिवलाल महतो भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। श्री साहू ने सभी को ऑनलाइन सदस्यता दिलायी।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में गरीबों के लिए काम किया है। किसानों के लिए काम किया है। मां-बहनों के लिए काम किया है। गांव के लिए काम किया। आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने इतना काम नहीं किया। गरीबों को 4 करोड़ घर देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि फिर से सत्ता में आने पर बेघर गरीबों को घर दिया जायेगा। गरीबों को घर ही नहीं गैस कनेक्शन-चूल्हा भी देने का काम किया है। गरीब भूखे नहीं सोयें, इसकी चिंता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। हर महीने गरीबों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।

    श्री मरांडी ने कहा कि कोई गरीब अगर बीमार हो जाये, तो अपना इलाज अच्छे अस्पताल में करा सके, इसके लिए प्रधानमंत्री ने उनका 5 लाख रुपये का बीमा किया। इससे वे अपना इलाज अच्छे अस्पतालों में करा सकेंगे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग विकास और झारखंड के विरोधी हैं। झारखंडियों के विरोधी हैं। झारखंड अलग राज्य का आंदोलन वर्षों से चल रहा था। देश की आजादी के समय से चल रहा था। जो लोग अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ रहे थे, उन लोगों को कांग्रेस ने खरीद लिया, पर झारखंड अलग राज्य नहीं दिया। झारखंडियों की भावना और सम्मान का ख्याल नहीं रखा।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि केंद्र में सरकार बनते ही झारखंड अलग राज्य देंगे। केंद्र में सरकार बनते ही अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य का गठन किया। अलग राज्य भाजपा की देन है। कांग्रेस पार्टी ने देश में 55 वर्षों तक राज किया, लेकिन गांव में बिजली नहीं पहुंची। गांव में सड़कें नहीं थीं। बीजेपी की सरकार और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिजली और सड़कें गांव-गांव तक पहुंचीं।

    उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग राज्य को लूट रहे हैं। कांग्रेस के एक सांसद के यहां से 350 सौ करोड रुपये मिले थे। भ्रष्ट अधिकारी और उनके सिंडिकेट से 22 करोड रुपये मिले थे। अभी मंत्री के आप्त सचिव के नौकर के घर से 35 करोड रुपयक मिले हैं। ये पैसे लूट के हैं। इन लोगों ने नदी के बालू तक को नहीं छोड़ा। पहाड़ को काट कर बेच दिया। जमीन के फर्जी कागजात बना कर उसे बेच दिया। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड अलग राज्य का गठन किया है। झारखंड का विकास भी भारतीय जनता पार्टी ही करेगी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिमरिया में दिखी मोदी की लहर, चहका बचपन, तो युवा-बुजुर्ग-महिलाओं का उत्साह उफान पर
    Next Article बेरोजगारी, भय, भूख और भ्रष्टाचार पर भाजपा बात नहीं करती: राजेश ठाकुर
    admin

      Related Posts

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025

      सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की
      • घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर
      • रेलवे ट्रैक मेंटेनरों को मिलेगा साइकिल भत्ता
      • झारखंड में छह तक विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version