Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सिमरिया में दिखी मोदी की लहर, चहका बचपन, तो युवा-बुजुर्ग-महिलाओं का उत्साह उफान पर
    Top Story

    सिमरिया में दिखी मोदी की लहर, चहका बचपन, तो युवा-बुजुर्ग-महिलाओं का उत्साह उफान पर

    adminBy adminMay 11, 2024Updated:May 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमरिया में दिखी मोदी लहर की बानगी
    चतरा की सड़क और चौक हो गया चोक
    चहका बचपन, तो युवा-बुजुर्ग-महिलाओं का उत्साह उफान पर
    सभास्थल से जैसा देखा सुना
    रांची। जब विपक्ष बोलता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर नहीं है, तो उसे झारखंड के सिमरिया आकर देखना चाहिए कि मोदी लहर होती क्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने जिस हिसाब से भीड़ का जत्था आ रहा था, वह शब्दों में कैसे बयां करूं। कठिन लग रहा है। बस समझ लीजिए भीड़ का नजारा ऐसा कि कभी न खत्म होने वाली कड़ी लग रही थी। भीड़ कहां से शुरू और कहां खत्म हो रही थी, उसे पता लगाने के लिए कई किलोमीटर चलना पड़ता। समय करीब दो बजे थे। सिमरिया चौक की तरफ से आजाद सिपाही की टीम सभास्थल की ओर बढ़ रही थी।

    चौक अचानक से चोक होने लगा। कार्यकर्ताओं और आम लोग पीएम मोदी को देखने के लिए आगे बढ़ रहे थे। सभा करीब साढ़े चार बजे शुरू होनी थी। दूर गांव से लोग पैदल सभास्थल पहुंच रहे थे। क्या युवा, क्या जवान, क्या पुरुष और क्या महिलाएं, बुजुर्ग भी बड़े उत्साह के साथ सभास्थल की ओर तेजी से बढ़ रहे थे। बच्चे भी चहक-चहक कर पीएम का दीदार करने के लिए उत्साह के साथ सभा की ओर आ रहे थे। सिमरिया का मौसम भी साथ दे रहा था। शुरूआत में तो धूप थी लेकिन तपिश कम थी, क्योंकि आसपास के इलाकों में बहुत तेज बारिश हुई थी। खेत के खेत पानी से भर गये थे। हवा इतनी तेज की पेड़ सड़क पर गिरे पड़े थे। बिजली भी बहुत तेज कड़क रही थी। करीब आधे घंटे में ऐसा प्रतीत हुआ कि कहीं यह बारिश सिमरिया में भी हो रही होगी, तो सभा को बहुत असर पड़ता। लोग पहुंच नहीं पाते। जब बारिश हो रही थी तो उस वक्त हम लोग सिमरिया से चालीस किलोमीटर दूर थे। कुछ देर के लिए तो गाड़ी भी रोकनी पड़ी थी। क्योंकि पेड़ों से डाल हमारे सामने ही गिर रहे थे। हजारीबाग के झंडा चौक से हम लोग सिमरिया की तरफ निकले थे। खैर जब हम सभास्थल पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं की तो छोड़ दीजिये, ऐसा लग रहा था कि आज की सभा की कमान आम जनता ने ही संभाल रखी है। इस सभा को महा विजय संकल्प सभा का नाम दिया गया। करीब 3 बजे की बात करूं तो सभास्थल पर लगा टेंट भर चुका था। जितनी भीड़ अंदर थी, उससे चार गुणा भीड़ टेंट के बाहर भी थी। ऐसा लग रहा था कि मेला लगा है। इसी दौरान अचानक से हवा तेज होने लगी, धूल उड़ने लगी, मोटी-मोटी बारिश की बूंदें तेज होने लगी।

    उसके बाद बारिश तेज हो गयी। जो लोग टेंट में थे, वे तो आराम से बैठे थे, लेकिन जो भीड़ बाहर खड़ी थी, भागकर छिपने की जगह तलाशने लगी। बारिश सिर्फ 15 मिनट तक हुई। उसके बाद रुक गयी। मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। अब हम सभास्थल में प्रवेश कर गये थे। सभा में मौजूद लोग पीएम मोदी का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे थे। घड़ी-घड़ी गजब का शोर जनता के द्वारा। वक्त करीब तीन बजकर पच्चीस मिनट, अभी भी बसें भर भरकर लोगों की भीड़ सभा देखने आ रही थी। भीड़ में आ रहे लोगों से जब इस संवाददाता ने बातचीत करनी शुरू की तो सभी मोदी के मुरीद थे। वे सभी केंद्रीय योजनाओं की सराहना कर रहे थे। कह रहे थे मोदी ने खाने को दिया, इलाज कराया। भीड़ में ही एक बुजुर्ग मुसलमान मिले, बातचीत में उन्होंने बताया कि मोदी ने बहुत कुछ दिया है। मुफ्त राशन दिया है, गैस सिलिंडर दिया है, इलाज भी करवा रहे हैं और क्या चाहिए। समय पांच बजकर पांच मिनट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की आवाज सुनाई देनी शुरू हुई। लोगों का शोर और हेलीकॉप्टर की आवाज में कंपटीशन था। जैसे-जैसे हेलीकॉप्टर की आवाज तेज हो रही थी, लोगों की आवाज उससे भी ज्यादा तेज। भीड़ में श्रीराम के नारे लगाने शुरू किये। नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा आसमान में गूंजने लगा। समय पांच बजकर 16 मिनट और नरेंद्र मोदी की मंच पर इंट्री होती है। लोगों में गजब का जोश। शोर से पूरा वातावरण मोदी मय हो गया। पांच बजकर 22 मिनट पर नरेंद्र मोदी ने श्रीराम के नारों के साथ अपना भाषण शुरू किया। मोदी के एक-एक शब्द पर लोगों का शोर। यह शोर नहीं यह लहर थी जो बता रही थी कि मोदी देश की जनता के लिए क्या हैं। मोदी एक भावना हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनेगी भाजपा: अमित शाह
    Next Article झारखंड भाजपा की देन, राज्य का विकास भी पार्टी ही करेगी: बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025

      सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      • गाजा में 13 मई को सिलसिलेवार एयरस्ट्राइक में मारा गया हमास नेता मुहम्मद सिनवार: आईडीएफ
      • सर्राफा बाजार : सोने के भाव में मामूली तेजी, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
      • बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version