-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को किया संबोधित
आजाद सिपाही संवाददाता
सिमरिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग अपने लिए राजनीती करते हैं। अपने परिवारवालों के लिए राजनीती करते हैं। पैसों के लिए राजनीती करते हैं। इसलिए इंडी वालों में अधिकांश लोग आज जेल में हैं। कोई बेल पर है। कोई सजायाफ्ता है। ऐसे लोग भारत के भाग्य विधाता बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस वालों ने झारखंड में लूट मचायी हुई है। सब कुछ लूटकर बेच दिया। बालू, लोहा, कोयला, गैरमजरुआ जमीन तक का पेपर बना कर के लूटने का काम किया। इन्होंने तो सेना तक की जमीन तक को नहीं छोड़ा, उसे भी लूटा। बाबूलाल सिमरिया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री के निजी सचिव मामले पर साधा निशाना:
बाबूलाल ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि हेमंत सोरेन को जेल में क्यों डाला। अरे भाई अगर लूटेगा, तो जेल ही जायेगा न। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के यहां से इडी की छापामारी के दौरान 32 करोड़ नगद पैसे मिले हैं। अब बतायें कि यह पैसा किसका है। क्या यह लूट का पैसा नहीं है। इनके नौकरों के पास इतना पैसा मिल रहा है, तो इनके आकाओं के पास कितना लूट का पैसा मिलेगा, इनके मंत्रियों और निजी सचिवों के यहां कितना पैसा होगा। यह समझा जा सकता है। अब इसके बाद भी कांग्रेस और झामुमो के लोग कहते हैं कि हेमंत सोरेन का क्या कसूर है।
प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने की अपील की:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें देश को विकसित भारत बनाना है, समृद्ध भारत बनाना है। यह तभी पूरा होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र 2024 में भारी मतों से जीतेंगे और 400 पार लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में गरीबों, महिलाओं, आम लोगों के हित में उठाये गये कदमों का जिक्र किया। बाबूलाल ने केंद्र की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ने कहा कि मैं आप लोगों निवेदन करता हूं कि इस बार मनीष जयसवाल और कलीचरण सिंह रिकार्ड मतों से विजयी बनायें।