खूंटी। जनसभा में पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई तरह की बातें चल रही है। संविधान बदल दिया जायेगा। सीएनटी कानून को खत्म कर दिया जायेगा। यह सिर्फ बरगलाने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। विपक्ष की इस चाल से बचने की जरूरत है। हम लोगों के लिए संविधान पवित्र धर्मग्रंथ है। सीएनटी में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। देश के विकास को देख कर विपक्ष में छटपटाहट है, इसके चलते दुष्प्रचार का षड्यंत्र रच रहे हंै। जन सभा को खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर, रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, खूंटी लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र राय, जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी, रीता देवी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, संतोष जयसवाल, काशीनाथ महतो, ओपी कश्यप, शशांक शेखर राय सहित खूंटी संसदीय क्षेत्र के हजारों भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



