रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ओड़िशा के मयूरभंज पहुंचीं। कल्पना सोरेन बड़ी नदद और शिबू सोरेन की बड़ी बेटी अंजनी सोरेन के नॉमिनेशन में शामिल होंगी।

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ओड़िशा की 6 सीटों पर विधानसभा और एक सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है। अंजनी सोरेन को मयूरभंज लोकसभा के साथ-साथ ओड़िशा विधानसभा चुनाव के लिए सरसकना विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। ओड़िशा मयूरभंज सीट के लिए लोकसभा चुनाव एक जून को होना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version