रांची। दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची की छात्रा का अपहरण उसके घर के पास स्थित बस स्टॉप के पास से कर लिया गया। अपहरण का आरोप निवारणपुर निवासी वर्धन तथा उसके दोस्त मंटू पर लगाते हुए छात्र के पिता ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी स्कूल गयी थी। स्कूल से लौटने पर वह स्टॉपेज पर उतरी। वहां वर्धन मौजूद था। वर्धन उसे लेकर अपने दोस्त की मदद से कोलकाता भाग गया। कोलकाता में मंटू का घर है।

वे लोग वहीं छुपे हुए थे। जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन वहां गये, लेकिन वे लोग वहां से कहीं और भाग गये। परिजनों ने प्राथमिकी में कहा है कि उन्हें जहां भी सूचना मिली, अपनी बेटी की तलाश करने पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्रा के परिजनों ने रांची पुलिस से छात्रा को जल्द से जल्द सही सलामत बरामद करने की गुहार लगायी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version